अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबावKhesari Lal Yadav: रउरा कहां बानी देवता... खेसारी लाल यादव की बिहार में बाढ की चिंता कम, मीडिया कवरेज की ज्यादा?'बिहार मॉडल' दे रहा बड़ा मैसेज, बिजली की बढ़ती मांग के बीच सोलर पर बड़ा दांव, 2.5 लाख गरीब घरों की छत बनेगी...Nitish Kumar: 'खरोंच नहीं लगने वाला', JDU में नए नाम के साथ ही क्यों होने लगी पार्टी में टूट की बात?सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीबिहार में हो रही खास धान की खेती, कीट-पतंगों से बर्बादी का नहीं रहता डर, तेज हवा-बारिश में भी खड़ी रहती फसल...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबावKhesari Lal Yadav: रउरा कहां बानी देवता... खेसारी लाल यादव की बिहार में बाढ की चिंता कम, मीडिया कवरेज की ज्यादा?'बिहार मॉडल' दे रहा बड़ा मैसेज, बिजली की बढ़ती मांग के बीच सोलर पर बड़ा दांव, 2.5 लाख गरीब घरों की छत बनेगी...Nitish Kumar: 'खरोंच नहीं लगने वाला', JDU में नए नाम के साथ ही क्यों होने लगी पार्टी में टूट की बात?सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीबिहार में हो रही खास धान की खेती, कीट-पतंगों से बर्बादी का नहीं रहता डर, तेज हवा-बारिश में भी खड़ी रहती फसल...

Article Advertisement

Bihar

गोदाम में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव

गोदाम में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव बंद पड़े गोदामों की मरम्मत कर उपयोग में लाने का दिया निर्देश सचिव के निरीक्षण से आपूर्ति एवं एसएफसी कर्मियों में दिखे हड़कंप छातापुर बिहार सरकार के खाद्य एवं

गोदाम में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव

Article Advertisement

गोदाम में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव बंद पड़े गोदामों की मरम्मत कर उपयोग में लाने का दिया निर्देश सचिव के निरीक्षण से आपूर्ति एवं एसएफसी कर्मियों में दिखे हड़कंप छातापुर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव डॉ एन सरवन गुरुवार को छातापुर पहुंचे. डीएम कौशल कुमार के साथ पहुंचे सचिव ने मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के समीप एसएफसी गोदामों की सभी स्तरों पर जांच की. जांच के दौरान उन्होंने गोदाम में रखे खाद्यान्न की गुणवत्ता को परखा और बैग की मापी भी करवायी. गोदाम में खाद्यान्न के भंडारण व्यवस्था से वे नाखुश दिखे. जिसके बाद सचिव ब्लॉक चौक के समीप स्थित बंद पड़े दो गोदामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो साल से बंद पड़े पांच सौ मैट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम की जर्जर हालत देखकर उसकी अविलंब मरम्मत करवाने का आदेश दिया. वहीं गोदाम के बगल में एक दशक से बंद पड़े दो सौ एमटी क्षमता वाले गोदाम का भी निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत करवाकर उसे उपयोग में लाने का आदेश दिया.   कहा कि दोनों गोदाम के चालू हो जाने से सात सौ एमटी खाद्यान्न भंडारण की सुविधा मिल सकेगी. निरीक्षण के दौरान आपूर्ति एवं एसएफसी के अधिकारी पदाधिकारियों के बीच हड़कंप देखा गया. सचिव डॉ कुमार ने बताया कि उनके द्वारा जिले के जविप्र दुकान व एसएफसी गोदाम की जांच की जा रही है. इस क्रम में वे छातापुर पहुंचे हैं. जांच के क्रम में एजीएम ने बताया है कि नेटवर्क प्राब्लम के कारण एसआईओ डीस्पैच में दिक्कत है और डीलरों को खाद्यान्न भेजने का कार्य धीमी रफ्तार में चल रहा है. इस समस्या को अविलंब दूर कराया जायेगा. खाद्यान्न भंडारण को व्यवस्थित करने के लिए सलाह के साथ चेतावनी दी गई है. बताया कि राशन कार्ड के ई-केवाईसी का कार्य लगातार जारी है और सुपौल जिले में इसकी प्रगति बहुत अच्छी है.   जिले में 67 प्रतिशत राशन कार्डधारियों का ईकेवाईसी करा लिया गया है. शेष बचे कार्डधारी परिवार के जितने भी सदस्य हैं, वे बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर अपना ई केवाईसी करवा लें. कहा कि एक भी अयोग्य लाभुक के नाम से राशन कार्ड नहीं रहेगा. जो योग्य है, उसका कार्ड हर हाल में बनना चाहिए. एमडी ने सवाल के जवाब में कहा कि राशनकार्ड धारियों के लिए खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.   डीलर को बोरा के बदले यदि खाद्यान्न नहीं मिल रहा है तो वे डीएम से इसकी शिकायत कर सकते हैं. मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ, सुपौल एसडीएम इंद्रवीर कुमार, डीएसओ आलोक कुमार, एसएफसी डीएम रविशंकर, छातापुर एजीएम सुशील कुमार आदि मौजूद थे.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read