कोसी नदी के रास्ते बिहार आए जंगली जानवर ने दो लोगों को मार डाला, इलाके में दहशत Supaul News: सुपौल में एक जंगली जानवर ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा खड़ा कर दिया. लोग जानवर के रेस्क्यू की मांग कर रहे थे लेकिन वन विभाग ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि जानवर को काबू के लिए नहीं है संसाधन सुपौल के बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के रानीगंज वार्ड 02 में जंगली जानवर (अरना भैसा) ने बुधवार को आतंक मचाना शुरू कर दिया. वहीं रानीगंज निवासी भूमि मंडल (65) एवं मुकेश कुमार यादव (24) के ऊपर हमला कर दिया. जिसके बाद दोनों की मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने सीमावर्ती इलाके में बॉर्डर रोड एवं एनएच 106 को जाम कर दिया और प्रशासन से जंगली जानवर को रेस्क्यू करने की मांग करने लगे भीड़ देख जंगली जानवर ने कर दिया हमला बताया जा रहा है कि भुनेश्वर मंडल पटुवा को तैयार होने के लिए पानी में डाल रहे थे. उसी दौरान जंगली जानवर ने हमला कर दिया. शोर मचाने पर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े. लोगों की भीड़ देख जंगली जानवर ने भीड़ पर भी हमला कर दिया. भीड़ में पीछे रह गए मुकेश कुमार यादव के ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया. जख्मी मुकेश को अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर ले गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तटबंध खाली करने का दिया गया निर्देश घटना की जानकारी मिलते ही भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह, 112 की गाड़ी दलबल के साथ एवं बसंतपुर सीओ हेमंत अंकुर, बीपीआरओ प्रवीण कुमार प्रभाकर घटना स्थल पर पहुंचे. दोनों मृतक के परिजन से मिले. जंगली जानवर के रेस्क्यू के संबंध में वन विभाग से वार्तालाप की. प्रशासन द्वारा माइकिंग कर पूर्वी कोसी तटबंध को खाली करने का निर्देश दिया. वहीं वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर लगभग 04 घंटे विलंब से कुछ गार्ड पहुंचे, लेकिन तबतक रेस्क्यू की कोई पहल नहीं की जा सकी. पूर्वी कोसी तटबंध के पूर्वी साइड जंगली जानवर उत्पात मचाता रहा. लेकिन वन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. कोसी नदी के रौद्र रूप ने तबाह किया लोगों का जीवन बता दें कि कोसी नदी के रौद्र रूप ने लोगों का जीवन तबाह कर रखा था. कोसी नदी के रास्ते पानी में आये दर्जनों जंगली जानवर लोगों के जान लेने पर तुले हैं. इस बीच एक हिरण को भी पकड़ कर वन विभाग के हवाले कर दिया गया था. रानीगंज में दोनों मृतक का घर लगभग 200 मीटर की दूरी पर है. प्रावधान अनुसार दिया जाएगा मुआवजा रेंजर अजय ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. विभाग के उच्चाधिकारी एवं अन्य लोग पहुंच रहे हैं. उनके पास ऐसे जानवरों को रेस्क्यू करने के लिए संसाधन नहीं है. यदि आतंक अधिक होगा तो पटना की टीम को मंगा कर रेस्क्यू किया जाएगा. बसंतपुर सीओ हेमंत अंकुर ने बताया कि दुखद घटना हुई है. सरकारी प्रावधान अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा.
Article Advertisement
Bihar
Supaul News: कोसी नदी के रास्ते बिहार आए जंगली जानवर ने दो लोगों को मार डाला, इलाके में दहशत
कोसी नदी के रास्ते बिहार आए जंगली जानवर ने दो लोगों को मार डाला, इलाके में दहशत Supaul News: सुपौल में एक जंगली जानवर ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा खड़ा कर दिया. लोग जानवर के रेस्क्यू की मांग कर रहे थे लेकिन वन विभाग ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि जानवर को काबू

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
