अतिक्रमण की वजह से उद्धारक का बाट जो रहा अंग्रेज जमाने का डाक बंगला निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है. पिपरा. मुख्यालय से दो हाईवे एनएच 327 ई एवं एनएच 106 गुजरती है. पिपरा पंचायत को नगर पंचायत का भी दर्जा मिल चुका है. मुख्यालय में ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि अवस्थित है. किशनपुर और पिपरा दो प्रखंड को मिलाकर 42 पिपरा विधानसभा क्षेत्र भी अस्तित्व में आ चुका है. लेकिन यहां एक अदद अतिथि गृह (डाक बंगला) नहीं है. जबकि वर्तमान स्थिति में पिपरा में मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन जैसे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है. पूर्व में संचालित था निरीक्षण भवन पूर्व में कोसी प्रोजेक्ट परिसर में सिंचाई विभाग का निरीक्षण भवन बना हुआ था. जहां वरीय अधिकारी आकर ठहरते थे. विधायक, सांसद यहां आकर रुकते थे और आमलोगों से मिलते थे. सिंचाई विभाग द्वारा निरीक्षण भवन में बजाप्ता खानसामा, अटेंडेंट आदि की भी नियुक्ति की गई थी. वर्तमान में निरीक्षण भवन की उपयोगिता को नजरअंदाज करते हुए सिंचाई विभाग के इस निरीक्षण भवन में विभाग का कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया है. जिस पर वरीय पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक किसी का भी ध्यान नहीं गया या इसकी जरूरत नहीं समझी गई. इससे पूर्व पिपरा में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया डाक बंगला भी था. जिसे बाद में चकबंदी कार्यालय में तब्दील कर दिया गया. वर्तमान में अतिक्रमित होने के कारण यह डाक बंगला परिसर खुद के उद्धार का बाट जोह रहा है. नये निरीक्षण भवन निर्माण के लिए मंत्री से किया गया है आग्रह इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्रीय विधायक रामविलास कामत ने कहा कि यह समस्या उनके संज्ञान में है. इस संबंध में उन्होंने सिंचाई विभाग के मंत्री से मिलकर कोसी प्रोजेक्ट परिसर में नये निरीक्षण भवन सह अतिथि गृह निर्माण करने का आग्रह किया है. साथ ही नये भवन के निर्माण तक कोसी निरीक्षण भवन पिपरा में चल रहे कार्यालय को शिफ्ट कर निरीक्षण भवन को पूर्ववत बनाए रखने का भी अनुरोध किया है.
Article Advertisement
Bihar
अतिक्रमण की वजह से उद्धारक का बाट जो रहा अंग्रेज जमाने का डाक बंगला
अतिक्रमण की वजह से उद्धारक का बाट जो रहा अंग्रेज जमाने का डाक बंगला निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है. पिपरा. मुख्यालय से दो हाईवे एनएच 327 ई एवं एनएच 106 गुजरती है. पिपरा पंचायत को नगर पंचायत का भी दर्जा मिल चुका है. मुख्यालय में ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना परिसर, सामुदाय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
