ज्योति वेन्नम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाने वाली तीसरी महिला तीरंदाज बनीं ज्योति वेन्नम ने आर्चरी वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है।
उन्होंने गोल्ड मेडल की हेट्रिक लगा दी है।
ज्योति ने एंड्रिया बेसेरा को शिकस्त दी।
भारत की स्टार तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।
शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के राउंड 1 में उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को शिकस्त दी।
हालांकि उनकी चुनौती आसान नहीं थी।
व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति को कांटे की टक्कर का सामना करना पड़ा, लेकिन शूट-ऑफ के अतिरिक्त दबाव में भी ज्योति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
इसी के साथ उन्होंने एक ही विश्व कप चरण में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी।
उनकी इस उपलब्धि ने भारत का नाम गौरवान्वित किया है।
विश्व कप में स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाने की उपलब्धि दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और एशियाई खेलों की चैंपियन ने विश्व कप में स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाने की उपलब्धि हासिल की है।
ज्योति ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी और भारत की दूसरी महिला तीरंदाज बन गई हैं।
ज्योति ने इससे पहले कंपाउंड मिक्स्ड और महिला कंपाउंड टीम में गोल्ड मेडल हासिल किए थे।
उन्होंने हांग्जो एशियन गेम्स में व्यक्तिगत, महिला टीम और मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।
यह उनके करियर में दूसरी बार तीन स्वर्ण पदक हासिल करने की बड़ी उपलब्धि थी।
अभिषेक वर्मा का शानदार प्रदर्शन आंध्र प्रदेश की तीरंदाज ने इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन किया था।
उन्होंने विश्व चैंपियन अदिति स्वामी और परनीत कौर के साथ मिलकर महिला टीम का गोल्ड मेडल जीता था।
दूसरी ओर अभिषेक वर्मा के साथ मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था।
वहीं दूसरी ओर भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
प्रियांश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।
यह पहली बार है जब भारतीय कंपाउंड टीम ने वर्ल्ड कप स्टेज में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
Article Advertisement
Sports
ज्योति वेन्नम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाने वाली तीसरी महिला तीरंदाज बनीं
ज्योति वेन्नम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाने वाली तीसरी महिला तीरंदाज बनीं ज्योति वेन्नम ने आर्चरी वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने गोल्ड मेडल की हेट्रिक लगा दी है। ज्योति ने एंड्रिया बेसेरा को शिकस्त दी। भारत की स्टार तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
