राजकोट में हार के बाद बौखलाया इंग्लैंड, अंपायर पर लगाया चीटिंग करने का आरोप भारत ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट मैच में बुरी तरह हराया है।
भारत ने विरोधी टीम को 434 रनों से मात देकर सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में चीटिंग होने का आरोप लगाया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया राजकोट टेस्ट मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
भारत ने विरोधी टीम को 434 रनों से शिकस्त देकर सीरीज पर भी 2-1 की बढ़त बना ली है।
हैदराबाद टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह लगातार दूसरी जीत है।
भारत ने पहले तो विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, फिर राजकोट में भी विरोधी टीम को धो डाला।
लगातार दो हार मिलने से इंग्लैंड की टीम बौखला गई है।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा कि उनके साथ चीटिंग हुई है।
चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।
क्या है पूरा मामला बता दें कि यह विवाद शुरू हुआ है इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली के विकेट को लेकर।
राजकोट टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा था।
भारत ने इंग्लैंड के सामने 556 रनों का लक्ष्य रखा था।
पिच की कंडीशन को देखते हुए यह टारगेट बड़ा ही नहीं बल्कि काफी विशाल था, इस कारण से इंग्लैंड की टीम काफी दबाव भी महसूस कर रही थी।
इंग्लैंड के खिलाड़ी जैक क्रॉली जब 11 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे इस दौरान गेंदबाजी के लिए आए जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉली को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
अंपायर ने बल्लेबाज को आउट दिया तो खिलाड़ी ने रिव्यू की मांग कर ली, यहीं से इस विवाद ने जन्म ले लिया है।
बेन स्टोक्स ने बताई पूरी कहानी बेन स्टोक्स बताते हैं कि थर्ड अंपायर द्वारा चेक किए जाने पर साफ तौर पर दिख पा रहा था कि गेंद स्टंप को मिस कर रही है, बावजूद इसके अंपायर्स कॉल देकर जैक क्रॉली को आउट करार दे दिया।
यह मुझे कुछ समझ नहीं आया।
नंबर्स बता रहे हैं कि गेंद स्टंप को छू रही है, लेकिन जो दिखाया गया उसके अनुसार गेंद स्टंप को मिस कर रही है।
वहां क्या हुआ नहीं हुआ मुझे कुछ समझ नहीं आ रही है, लेकिन इतना जरूर है कि गेंद स्टंप को नहीं छू रही थी, फिर भी अंपायर्स कॉल के तहत बल्लेबाज को आउट करार दे दिया गया है।
इसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है।
स्टोक्स की क्या है मांग जैक क्रॉली के विकेट के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मक्कुलम अंपायर से बात करते भी दिख रहे थे।
अब इंग्लैंड के कप्तान ने यहां तक मांग कर दी है कि अंपायर्स कॉल खत्म होना चाहिए।
स्टोक्स ने कहा कि गेंद स्टंप को छू रही थी या फिर नहीं, इस चक्कर में पड़ने से अच्छा है कि अंपायर्स कॉल को ही समाप्त कर दिया जाए।
जैक क्रॉली के आउट होने से पहले तक इंग्लैंड का सिर्फ एक विकेट गिरा था।
बता दें कि स्टोक्स ने यह बयान मैच खत्म होने के बाद टॉक स्पोर्ट से बातचीत के दौरान दिया है।
Article Advertisement
Sports
राजकोट में हार के बाद बौखलाया इंग्लैंड, अंपायर पर लगाया चीटिंग करने का आरोप
राजकोट में हार के बाद बौखलाया इंग्लैंड, अंपायर पर लगाया चीटिंग करने का आरोप भारत ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट मैच में बुरी तरह हराया है। भारत ने विरोधी टीम को 434 रनों से मात देकर सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में चीटिंग होने का आरोप लगाया है।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
