अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरपूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटर

Article Advertisement

Sports

विराट कोहली के भी प्रो वर्जन हैं यशस्वी जायसवाल! आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

विराट कोहली के भी प्रो वर्जन हैं यशस्वी जायसवाल! आंकड़े देख रह जाएंगे दंग भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को खूब प्रभावित किया है। उनके शानदार बल्लेबाजी के आंकड़े बता रहे हैं कि वह भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के भी प्रो वर्जन हैं। चलिए आपको बताते हैं कोहली कहां रह गए जायस

विराट कोहली के भी प्रो वर्जन हैं यशस्वी जायसवाल! आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

Article Advertisement

विराट कोहली के भी प्रो वर्जन हैं यशस्वी जायसवाल! आंकड़े देख रह जाएंगे दंग भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को खूब प्रभावित किया है। उनके शानदार बल्लेबाजी के आंकड़े बता रहे हैं कि वह भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के भी प्रो वर्जन हैं। चलिए आपको बताते हैं कोहली कहां रह गए जायसवाल से पीछे।   भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बैक टू बैक दोहरा शतक जड़ दिया है। यशस्वी के प्रदर्शन देख फैंस उन्हें भविष्य का सचिन और विराट बता रहे हैं। जायसवाल ने पहले तो विशाखापट्टनम टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद खिलाड़ी ने राजकोट टेस्ट में भी बैक टू बैक दोहरा शतक जड़ दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जायसवाल ने किंग कोहली को भी कई मायनों में पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में यशस्वी को कोहली का भी प्रो वर्जन कहा जा सकता है।   ‘कोहली की शतकीय पारी होती है छोटी’ बता दें कि वर्तमान में सचिन के बाद सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक विराट कोहली के हैं। कोहली ने वनडे क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक भी लगा दिया है। उन्हें शतकवीर के नाम से भी जाना जाता है। कोहली के नाम 80 अंतराष्ट्रीय शतक होने के बाद भी यशस्वी जायसवाल के सिर्फ 3 शतक कोहली पर भाड़ी पड़ गए हैं। बता दें कि कोहली ने जीतने भी शतक लगाए हैं, उनमें से अधिकांश पारियों में वह शतक लगाते ही आउट हो गए हैं। कोहली अगर शतक लगाते हैं तो वह 120 रन तक जाते-जाते अपना विकेट गवा बैठते हैं। कोहली ने टेस्ट में कुल 29 शतक लगाए हैं, जिनमें से 11 शतकीय पारी 120 रनों के भीतर की रही है। दूसरी ओर यशस्वी ने 3 शतक लगाए हैं और तीनों शतकों को लंबी पारी में तब्दील किया है।   जायसवाल की तीनों शतकीय पारी विशाल यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला इंटरनेशनल शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। इस मैच में जायसवाल ने 171 रनों की पारी खेली थी। बल्लेबाज ने दूसरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में जड़ा था। इस मैच में भी उन्होंने अपनी पारी को दोहरा शतक में तब्दील कर दिया और 209 रनों की पारी खेली। इसके बाद जायसवाल ने तीसरा शतक राजकोट टेस्ट में लगाया था। इस मैच में भी खिलाड़ी ने 214 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे साफ है कि जायसवाल शतक लगाने के बाद भी सयंम रखकर खेलते हैं और अपनी पारी को और लंबी बनाने की कोशिश करते हैं। इसी कारण से उन्हें कोहली का भी प्रो वर्जन बताया जा रहा है।   जायसवाल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में दोहरा शतक लगाने के साथ-साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वह लगातार 2 मैचों में 2 दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली भी यह कारनामा कर चुके हैं। वह टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे अधिक 12 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वसीम अकरम भी एक टेस्ट पारी में अधिकतम 12 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने एक सीरीज में 22 छक्के लगाए थे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read