पहले हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग को लेकर हुईं ट्रोल, अब फिर नेटिजंस के निशाने पर Sonakshi Sinha, क्या है वजह?
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
जी हां, सोशल मीडिया पर इस टाइम एक्ट्रेस को लेकर खूब बातें हो रही हैं।
हालांकि इससे पहले भी शादी को लेकर सोनाक्षी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
अब सवाल ये है कि आखिर क्या है सोनाक्षी की ट्रोलिंग की वजह?
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों गॉसिप टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हर कोई एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर बातें कर रहा है।
हाल ही में सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी भी की है।
जहीर से शादी पर सोनाक्षी को खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
सोनाक्षी अभी इससे बाहर ही निकल रही थी कि एक्ट्रेस को एक बार फिर से नेटिंजस ने घेर लिया।
हालांकि अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी के चर्चे अरे भई सोनाक्षी की शादी को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे शुरू हो गए।
चौंकिए नहीं, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है… दरअसल, ये बातें तब शुरू हुई जब सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर नजर आई।
अब शादी के एक हफ्ते के अंदर ही कपल अस्पताल के बाहर नजर आया, तो कयासों के बाजार में कुछ ना कुछ चर्चा तो जरूर होगी।
यूजर्स ने किया खूब ट्रोल जैसे ही सोनाक्षी और जहीर को अस्पताल के बाहर देखा गया, तो चर्चा शुरू हो गई कि कपल के घर जल्दी ही नन्हा मेहमान आने वाला है।
हालांकि इन खबरों पर सोनाक्षी और जहीर की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन ट्रोलर्स ने फिर सोनाक्षी को निशाने पर ले लिया।
जी हां, इंटरनेट पर सामने आए वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि शादी तो बस दिखाने के लिए थी।
दूसरे यूजर ने लिखा कि सबसे तेज माता-पिता को बधाई।
तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या सोनाक्षी मां बनने वाली हैं?
एक अन्य ने लिखा कि दो दिन में ही?
एक और यूजर ने कमेंट किया कि इतनी जल्दी मां बनने वाली है?
इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स सोनाक्षी को ट्रोल कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने किया सपोर्ट हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो सोनाक्षी को सपोर्ट कर रहे हैं।
जी हां, एक यूजर एक्ट्रेस के सपोर्ट में लिखते हैं कि अरे भाई, इंसान है, बीमारी भी हो सकती है।
दूसरे यूजर ने लिखा कि गर्मी की वजह से कोई दिक्कत हो।
तीसरे यूजर ने लिखा कि जरूरी है, मां बनने वाली है, कुछ और भी हो सकता है।
एक अन्य ने कहा कि कुछ भी बोल रहे हो, हो सकता है वो बीमार हो।
इस तरह कुछ लोग सोनाक्षी को सपोर्ट भी कर रहे हैं।
हालांकि अब सच क्या है वो तो सोनाक्षी और जहीर ही जानते हैं।
साथ ही लोगों को भी इन खबरों पर कपल के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार है।
देखने वाली बात होगी कि क्या सोनाक्षी सच में इतनी जल्दी मां बनने वाली है या फिर वो किसी और रिजन की वजह से अस्पताल गई हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सोनाक्षी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
जी हां, इससे पहले भी हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग को लेकर एक्ट्रेस ट्रोल हो चुकी हैं।
Article Advertisement
Entertainment
पहले हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग को लेकर हुईं ट्रोल, अब फिर नेटिजंस के निशाने पर Sonakshi Sinha, क्या है वजह?
पहले हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग को लेकर हुईं ट्रोल, अब फिर नेटिजंस के निशाने पर Sonakshi Sinha, क्या है वजह? बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर इस टाइम एक्ट्रेस को लेकर खूब बातें हो रही हैं। हालांकि इससे पहले भी शादी को लेकर सोनाक्षी को ट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
