Smart Meter: DGM ने बताया- स्मार्ट मीटर ऐप काम न करने पर कैसे करें रिचार्ज Smart Meter: स्मार्ट मीटर ऐप बीते कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा है. ऐसे में उपभोक्ता रिचार्ज करने को लेकर परेशान है. इस समस्या का समाधान कोसी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के डीजीएम ने बताया है. उन्होंने बताया कि ऐप के अलावा स्मार्ट मीटर और किन माध्यमों से रिचार्ज किया जा सकता है. Smart Meter: स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप में आई तकनीकी समस्या के बारे में विद्युत अधीक्षण अभियंता सह डीजीएम कोसी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र संतोष कुमार ने बताया कि कोसी प्रमंडल के सभी जिला मुख्यालय सुपौल, सहरसा और मधेपुरा के शहरी क्षेत्र के स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर रिचार्ज ऐप में आई तकनीकी समस्या का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा. साथ ही तकनीकी समस्या के समाधान होने तक किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. उपभोक्ता चाहें तो वैकल्पिक माध्यम से अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कर सकते हैं. बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि किसी भी उपभोक्ता को घबराने की आवश्यकता नहीं है. स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऐप की तकनीकी समस्या दूर होने तक स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म होने पर भी उपभोक्ताओं की बिजली नहीं कटेगी. इन वैकल्पिक माध्यमों से कर सकते हैं रिचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऐप की तकनीकी समस्या को देखते हुए वैकल्पिक माध्यम से रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. उपभोक्ता सुविधा ऐप, बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल के ऑफिसियल वेवसाइट या बिजली कार्यालय के सब डिविजनल बिलिंग काउंटर पर भी स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करा सकते हैं. 28 अक्टूबर से नहीं काम कर रहा ऐप तकनीकी समस्या के कारण 28 अक्टूबर से बिहार बिजली स्मार्ट मीटर ऐप काम नहीं कर पा रहा है. इस कारण लोग बिहार बिजली स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में उपभोक्ता सुविधा ऐप या फिर बिजली कंपनी के ऑफिसियल वेवसाइट nbpdcl.co.in से स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कर सकते हैं. संतोष कुमार ने बताया कि हेडक्वार्टर के अधिकारी बिहार बिजली स्मार्ट मीटर ऐप में आयी तकनीकी समस्या को ठीक करने में जुटे हैं.
Article Advertisement
Bihar
Smart Meter: DGM ने बताया- स्मार्ट मीटर ऐप काम न करने पर कैसे करें रिचार्ज
Smart Meter: DGM ने बताया- स्मार्ट मीटर ऐप काम न करने पर कैसे करें रिचार्ज Smart Meter: स्मार्ट मीटर ऐप बीते कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा है. ऐसे में उपभोक्ता रिचार्ज करने को लेकर परेशान है. इस समस्या का समाधान कोसी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के डीजीएम ने बताया है. उन्होंने बताया कि ऐप के अलावा स्मार्ट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
