राजस्थान में ‘तूफान’ से 8 लोगों की मौत, सिरोही में हाईवे पर रॉन्ग साइड से आते समय हादसा राजस्थान के सिरोही में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि16 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया।
Sirohi Road Accident: राजस्थान के सिरोही में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया।
यहां एक राॅन्ग साइड आ रही तूफान गाड़ी टैंकर से टकरा गई।
हादसे में तूफान गाड़ी में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।
हादसा उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाइवे पर पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कैंटर पुलिया के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार सभी लोग उदयपुर के उगनासार के रहने वाले थे।
वे सिरोही के रास्ते पाली के नाकोड़ा मंदिर में मजदूरी के लिए जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा थाना अधिकारी, पिंडवाड़ा डीएसपी भंवरलाल चौधरी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
हादसे में तूफान गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।
इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पिंडवाड़ा के सरकारी हाॅस्पिटल में भेजा गया।
वहां से उन्हें सिरोही के जिला हाॅस्पिटल रेफर किया गया।
ऐसे हुआ हादसा मामले की जानकारी देते हुए सिरोही के एडिशनल एसपी प्रभु दयाल ने बताया कि सिरोही के लिए पिंडवाड़ा जाते हैं तो हाईवे पर चढ़ते हैं।
यहां एक-डेढ़ किलोमीटर पर ही कट है।
इसी कट से तूफान गाड़ी ने राॅन्ग साइड की ओर टर्न लिया इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
गाड़ी में 29 लोग सवार थे।
इनमें से 8 की मौत हो गई।
16 लोग घायल हुए हैं जबकि 5 सुरक्षित हैं।
हादसे की जांच कराएंगे वहीं मामले में सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी ने कहा हाईवे खोल दिया गया है।
स्थिति अंडर कंट्रोल है।
दो गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है।
हादसे के पीछे क्या कारण थे?
इसकी जांच की जा रही है।
भविष्य में ऐसे हादसे न हो इसको लेकर भी प्रयास किए जाएंगे।
Article Advertisement
Politics
राजस्थान में ‘तूफान’ से 8 लोगों की मौत, सिरोही में हाईवे पर रॉन्ग साइड से आते समय हादसा
राजस्थान में ‘तूफान’ से 8 लोगों की मौत, सिरोही में हाईवे पर रॉन्ग साइड से आते समय हादसा राजस्थान के सिरोही में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि16 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। Sirohi Road Accident: राजस्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
