अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबावभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबाव

Article Advertisement

Crime

भाजपा मेरी हत्या करवा सकती है… फेमस सिंगर रॉकी मित्तल कौन? जिनके वीडियो ने मचाई सनसनी

भाजपा मेरी हत्या करवा सकती है… फेमस सिंगर रॉकी मित्तल कौन? जिनके वीडियो ने मचाई सनसनी मशहूर हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भाजपा पार्टी पर उन्हें जान से मरवाने का आरोप लगाया है। Singer Rocky Mittal Death Threat: हरियाणा के मशहूर सिंगर और

भाजपा मेरी हत्या करवा सकती है… फेमस सिंगर रॉकी मित्तल कौन? जिनके वीडियो ने मचाई सनसनी

Article Advertisement

भाजपा मेरी हत्या करवा सकती है… फेमस सिंगर रॉकी मित्तल कौन? जिनके वीडियो ने मचाई सनसनी मशहूर हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भाजपा पार्टी पर उन्हें जान से मरवाने का आरोप लगाया है। Singer Rocky Mittal Death Threat: हरियाणा के मशहूर सिंगर और भाजपा के पूर्व पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल उर्फ जय भगवान ने कुछ दिनपहले ही कांग्रेस ज्वॉइन की थी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगते हुए उनके लिए नया गाना बनाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। अब रॉकी मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। सिंगर ने वीडियो में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब से उन्होंने राहुल गांधी के लिए गाना बनाना शुरू किया है, उसके बाद से उन्हें भाजपा की ओर से मानसिक तौर पर टॉर्चर किया जा रहा है। साथ ही घर बैठने की सलाह दी जा रही है। सिंगर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पार्टी उन्हें जान से मरवा सकती है। वायरल हुआ वीडियो सिंगर रॉकी मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘पूरे देश को पता है कि 1 सितंबर को मैंने राहुल गांधी के ऊपर गाना बनाया था ‘मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई…’ उस दिन से मुझे भाजपा के स्टेट लेवल के कई बड़े नेता मुझे मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं। मुझे फोन पर धमकी दी जा रही है।’ सिंगर ने कहा कि ‘खट्टर सरकार में जब मैंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था, उस वक्त भी भाजपा ने मुझे जेल में डलवा दिया था। उस वक्त मुझे रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई थी।’     भाजपा पर लगाए आरोप सिंगर रॉकी मित्तल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि ‘रेप केस में फंसाने की धमकी के बाद एसआईटी गठित की गई जिसका आज तक अता-पता नहीं है। अब फिर मुझे धमकी दी जा रही है। मुझे मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है, जिससे मैं डिप्रेशन में चला जाऊं और अपना काम छोड़ दूं।’ सिंगर ने आगे कहा कि ‘मैंने भाजपा की 14 साल सेवा की लेकिन मुझे मिला क्या? सिर्फ जेल और मुकदमा…’   पिछले महीने कांग्रेस में हुए शामिल रॉकी मित्तल ने वीडियो में हाथ जोड़ते हुए कहा कि भाजपा उन पर अब तरस खाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भाजपा वाले इतना बौखला गए हैं कि ये मुझे जान से मरवा भी सकते हैं और कहीं फंसवा भी सकते हैं। बस आप लोगों की दुआ ही है, जो आपके भाई रॉकी मित्तल के काम आ सकती है।’ बता दें कि हरियाणवी सिंगर ने पिछले महीने अगस्त में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read