अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्र

Article Advertisement

Crime

पटना में UP के चांदी कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली

पटना में UP के चांदी कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली पटना में यूपी के रहने वाले चांदी कारोबारी की हत्या कर दी गयी. बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारी है. पटनाः राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव फिर देखने को मिला है. पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि तब तक अपरा

पटना में UP के चांदी कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली

Article Advertisement

पटना में UP के चांदी कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली पटना में यूपी के रहने वाले चांदी कारोबारी की हत्या कर दी गयी. बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारी है. पटनाः राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव फिर देखने को मिला है. पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि तब तक अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दी है. ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके का है. रविवार की देर रात एक चांदी के थोक विक्रेता अवधेश अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अवधेश अग्रवाल यूपी के आगरा के रहने वाले थे. पटना में चांदी कारोबारी की हत्याः घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार अवधेश अग्रवाल अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया और गोली चला दी. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले लाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पटना में मिठाई और चांदी की दुकानः आगरा के रहने वाले अवधेश अग्रवाल पटना में किराए के मकान में रहते थे. पटना में ही मिठाई और चांदी की दुकान चलाते थे. स्थानीय लोगों के अनुसार काफी मिलनसार थे और किसी से कोई विवाद नहीं था. ऐसे में उनकी हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी है. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. "रविवार की रात 11:30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की गोलीमार हत्या कर दी गई है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा." - मोहम्मद हलिल, थाना प्रभारी, पिरबोहर कुछ दिन पहले ही हुई थी हत्याः दिवाली से पहले चांदी कारोबारी की हत्या से कई कारण हो सकते हैं. फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण की है और साक्ष्य जुटायी हैं. पिछले दिनों पीरबहोर थाना क्षेत्र के ही कुतुबुद्दीन गली में दिनदहाड़े शकील मलिक को अपराधियों ने पांच गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. इस हाथ में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read