लालकिला हिंसा मामला: दीप सिद्धू फिर गिरफ्तार नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिला परिसर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की प्राथमिकी के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली की एक अदालत द्वारा लालकिला हिंसा मामले में सिद्धू को जमानत दिए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई।
इससे पहले, सिद्धू को 26 जनवरी के दिन लालकिला परिसर में हुई घटना के संबंध में नौ फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
विशेष न्यायाधीश नीलोफर आबिदा परवीन ने 30,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदार पेश करने पर आरोपी की जमानत शुक्रवार को मंजूर की।
अदालत ने इस बात पर गौर किया कि आरोपी नौ फरवरी, 2021 से हिरासत में है और वह इस दौरान 14 दिन पुलिस की हिरासत में रहा।
इसने कहा कि केवल आवाज का नमूना लेने के मकसद से और अवधि के लिए हिरासत में रखने की पुलिस की याचिका उचित नहीं है।
न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अभियोजन का मामला मुख्य रूप से उन वीडियो रिकॉर्डिंग की सामग्रियों और फुटेज पर आधारित है, जो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से सभी के लिए उपलब्ध हैं और ऐसे में इस बात की संभावना बहुत कम है कि आरोपी-प्रार्थी इस प्रकार के मंच पर उपलब्ध सामग्री से छेड़छाड़ करने में सक्षम है।’’ अदालत ने अभियोजन के इस तर्क को खारिज किया कि आरोपी जमानत पर रिहा किए जाने के बाद फरार हो सकता है।
इसने कहा कि अभियोजन के मामले के अनुसार आरोपी एक जाना-माना व्यक्ति है, ऐसे में कड़ी शर्तें लगाकर इस आशंका को दूर किया जा सकता है।
न्यायाधीश ने जमानत मंजूर करते हुए आरोपी को निर्देश दिया कि वह जांच अधिकारी के पास अपना पासपोर्ट जमा कराए और जब कभी आवश्यकता पड़े, पुलिस थाने एवं अदालत में पेश हो।
Article Advertisement
Crime
लालकिला हिंसा मामला: दीप सिद्धू फिर गिरफ्तार
लालकिला हिंसा मामला: दीप सिद्धू फिर गिरफ्तार नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिला परिसर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की प्राथमिकी के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अभिनेता-कार्यकर्ता दीप

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
