अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजपटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को टिकट, जदयू ने बिहार MLC चुनाव में उतारे 4 उम्मीदवार, देखें लिस्टBhagalpur News: किशनगंज : बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 के तहत आचार संहिता लागूकौन हैं हरीश द्व‍िवेदी? ज‍िन्‍हें नितिन नवीन ने दी बिहार BJP में बड़ी जिम्मेदारीJDU ने जारी की MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा; जानें किस सीट से क...बिहार में बनेगा पहला महिला विवि, मां सीता के नाम पर कैबिनेट ने दी मंजूरी; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलासीतामढ़ी: नेपाल से शराब लाते तस्कर SSB के हत्थे चढ़ासीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजपटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को टिकट, जदयू ने बिहार MLC चुनाव में उतारे 4 उम्मीदवार, देखें लिस्टBhagalpur News: किशनगंज : बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 के तहत आचार संहिता लागूकौन हैं हरीश द्व‍िवेदी? ज‍िन्‍हें नितिन नवीन ने दी बिहार BJP में बड़ी जिम्मेदारीJDU ने जारी की MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा; जानें किस सीट से क...बिहार में बनेगा पहला महिला विवि, मां सीता के नाम पर कैबिनेट ने दी मंजूरी; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलासीतामढ़ी: नेपाल से शराब लाते तस्कर SSB के हत्थे चढ़ा

Article Advertisement

Sports

श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं भारत की युवा ब्रिगेड

श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं भारत की युवा ब्रिगेड मुंबई , 25 जून (भाषा) कड़े पृथकवास के बीच अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रही भारतीय क्रिकेट की ‘युवा ब्रिगेड’ 13 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं और पहली बार देश के लिये खेल रहे इन युवा खिलाड़ियों ने इसे

श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं भारत की युवा ब्रिगेड

Article Advertisement

श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं भारत की युवा ब्रिगेड मुंबई , 25 जून (भाषा) कड़े पृथकवास के बीच अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रही भारतीय क्रिकेट की ‘युवा ब्रिगेड’ 13 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं और पहली बार देश के लिये खेल रहे इन युवा खिलाड़ियों ने इसे सपना सच होने जैसा बताया है । शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने 14 जून से पृथकवास शुरू किया जो 28 जून तक जारी रहेगा । बायें हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ अब हर किसी को पृथकवास की आदत पड़ गई है । पृथकवास से बाहर निकलकर दूसरे खिलाड़ियों से मिलना और व्यायाम करना अच्छा लग रहा है । मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं ।’’ पहली बार भारतीय टीम में शामिल सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ जब मैं कमरे से बाहर निकला तो लगातार खुद को देखता रहा । जर्सी पहनकर अच्छा लगा । जिम में आने के बाद मैने आम दिनों की तरह वर्कआउट किया । ’’ दिल्ली के शीर्षक्रम के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा , ‘‘ पहले सात दिन मेरे लिये मुश्किल थे और मैं अपने साथी खिलाड़ियों से मिलने का इंतजार कर रहा था । जर्सी पहनने का इंतजार था । हर घंटा एक साल की तरह लग रहा था ।’’ राणा ने कहा ,‘‘ यहां माहौल अच्छा है और श्रृंखला को लेकर हम काफी रोमांचित हैं । नये ट्रेनर के साथ मैने बहुत कुछ सीखा ।’’ राणा और सकारिया की ही तरह पहली बार भारतीय टीम में शामिल कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल और कृष्णप्पा गौतम ने भी यही बात कही । पडिक्कल ने कहा ,‘‘ पृथकवास में भी हम कमरे में यथासंभव अभ्यास कर रहे थे । जिम में अभ्यास की बात ही अलग है और अब बहुत अच्छा लग रहा है ।’’ गौतम ने कहा ,‘‘ हम कर्नाटक के लिये खेलते हैं तो एक दूसरे की ताकत और कमजोरियों का पता है । पडिक्कल के साथ फिर अभ्यास करना अच्छा रहा। लेकिन मुझे लगता है कि उसे अपना वजन बढाना होगा ।’’ महाराष्ट्र के रितुराज गायकवाड़ ने टीम में चुने जाने को सपना सच होने जैसा बताया । उन्होंने कहा ,‘‘ हम इतने साल से इसका इंतजार कर रहे थे ।इसके लिये कड़ी मेहनत कर रहे थे और सपना पूरा होने पर अच्छा लगता है ।’’ भारतीय टीम श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read