निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे तोक्यो, दो सितंबर (भाषा) भारतीय निशानेबाज राहुल जाखड़ गुरूवार को यहां पैरालंपिक खेलों की पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे।
पैंतीस साल के जाखड़ फाइनल्स में सातवीं सीरीज खत्म होने के बाद बाहर हो गये।
उन्होंने क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें प्रिसिजन में 284 और रैपिड चरण में 292 अंक थे।
यह अभी तक उनका सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन है।
एसएच1 पिस्टल स्पर्धा में निशानेबाजों की रीढ़ की हड्डी में चोट या फिर हाथ या पैर के काटे जाने के कारण एक हाथ या पैरों में विकार होता है।
अन्य भारतीयों में आकाश क्वालीफिकेशन में 551 (प्रिसिजन में 278 और रैपिड में 273) के अंक से 20वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।
मिश्रित स्पर्धा में पुरूष और महिला दोनों निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जिसमें से शीर्ष आठ फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हैं।
चीन के जिंग हुआंग ने फाइनल्स में 27 के पैरालंपिक रिकार्ड स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उनके नाम 36 के स्कोर से विश्व रिकार्ड भी है जो उन्होंने इस स्पर्धा में 2018 में बनाया था।
पोलैंड के सिजमोन सोविंस्की ने 21 के स्कोर से रजत और यूक्रेन के ओलेक्सी डेनयुसियूक ने 20 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।
भारत ने अब तक निशानेबाजी में दो पदक जीते हैं।
पहला अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर हासिल किया।
इसके बाद सिंहराज अडाना ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
Article Advertisement
Sports
निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे
निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे तोक्यो, दो सितंबर (भाषा) भारतीय निशानेबाज राहुल जाखड़ गुरूवार को यहां पैरालंपिक खेलों की पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे। पैंतीस साल के जाखड़ फाइनल्स में सातवीं सीरीज खत्म होने के बाद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
