अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...

Article Advertisement

Sports

अगर शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत है : कपिल

अगर शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत है : कपिल दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर रवि शास्त्री अच्छे नतीजे दे रहे हैं तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से हटाने की कोई वजह नहीं है । अक्टूबर नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में ह

अगर शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत है : कपिल

Article Advertisement

अगर शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत है : कपिल दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर रवि शास्त्री अच्छे नतीजे दे रहे हैं तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से हटाने की कोई वजह नहीं है । अक्टूबर नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद शास्त्री का करार खत्म होने वाला है ।उनका आगे इस पद पर बने रहना इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह फिर से आवेदन करना चाहते हैं या नहीं । ऐसी अटकलें हैं कि बीसीसीआई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बना सकता है जो इस समय सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं । कपिल ने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि इस बारे में अभी बात करने की जरूरत है । देखते हैं कि श्रीलंका में प्रदर्शन कैसा रहता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ नये काोच को तैयार करने में कोई बुराई नहीं है । लेकिन अगर रवि शास्त्री अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें हटाने की भी कोई वजह नहीं है । इससे कोचों और खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव बनता है ।’’ शास्त्री के कोच रहते भारत ने आस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट श्रृंखला जीती । टीम 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची जहां उसे न्यूजीलैंड ने हराया । विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी जबकि शिखर धवन की कप्तानी में टीम श्रीलंका में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेगी । कपिल ने कहा ,‘‘ भारत के पास खिलाड़ियों का बड़ा पूल है । अगर खिलाड़ियों को मौका मिलता है और भारत इंग्लैंड और श्रीलंका में दो अलग अलग टीमें उतारकर जीत सकता है तो इससे बेहतर क्या होगा ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read