अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...

Article Advertisement

Sports

श्रीलंका दौरे पर कप्तान धवन को भी टी20 विश्व कप टीम में जगह के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा: लक्ष्मण

श्रीलंका दौरे पर कप्तान धवन को भी टी20 विश्व कप टीम में जगह के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा: लक्ष्मण मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) पूर्व टेस्ट दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण का मानना ​​है कि श्रीलंका में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किये गये शिखर धवन को भारतीय टी20 विश्व कप टीम में सलाम

श्रीलंका दौरे पर कप्तान धवन को भी टी20 विश्व कप टीम में जगह के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा: लक्ष्मण

Article Advertisement

श्रीलंका दौरे पर कप्तान धवन को भी टी20 विश्व कप टीम में जगह के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा: लक्ष्मण मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) पूर्व टेस्ट दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण का मानना ​​है कि श्रीलंका में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किये गये शिखर धवन को भारतीय टी20 विश्व कप टीम में सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर जगह बनाने के लिए अपनी काबिलियत की परीक्षा देनी होगी। धवन भारत की एकदिवसीय टीम के नियमित सदस्य है लेकिन टी20 की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले दो सत्र में शानदार प्रदर्शन के दम पर वह हालांकि रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बाद तीसरे विकल्प के तौर पर उभरे हैं। लक्ष्मण ने ‘स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘गेम प्लान’ में कहा, ‘‘ टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए शिखर धवन की सोच बिल्कुल साफ होगी कि उन्हें इस मौके का फायदा उठाना है। टीम में जगह बनाने के लिए बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह भारतीय टीम के कप्तान होने पर उत्साहित होंगे और किसी को भी अपने देश का नेतृत्व करने पर गर्व होगा। उनका ध्यान हालांकि रन बनाने और अपने स्थान को सुरक्षित करने पर होगा।’’ भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल में आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने लगे हैं, ऐसे में धवन के लिए सबसे छोटे प्रारूप की टीम में जगह बनाना और मुश्किल हो जाएगा। लक्ष्मण ने कहा, ‘‘ टीम में रोहित शर्मा और केएल राहुल स्थापित सलामी बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने साफ तौर पर कहा कि वह टी20 प्रारूप में पारी का आगाज करना चाहते हैं। ऐसे में शिखर धवन को रन बनाने ही होंगे।’’ धवन पहली बार राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे और लक्ष्मण का मनाना है कि इस खिलाड़ी को लगतार अच्छा प्रदर्शन करने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (धवन) भारतीय टीम के लिए, खासकर सीमित ओवरों के प्रारूप में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जा रहा हैं। वह इस टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read