अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदनो-मैन्स लैंड से अतिक्रमण हटाने व तस्करी रोकने के दिए निर्देशHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकस्कूल टीचर ने प्रेग्नेंट किया, छात्रा ने कर लिया सुसाइड; बिहार में एक और कांडबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदनो-मैन्स लैंड से अतिक्रमण हटाने व तस्करी रोकने के दिए निर्देशHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकस्कूल टीचर ने प्रेग्नेंट किया, छात्रा ने कर लिया सुसाइड; बिहार में एक और कांडबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...

Article Advertisement

Education

छात्रा अपहरण के आरोपित शिक्षक की दोबारा उसी स्कूल में तैनाती पर हंगामा

छात्रा अपहरण के आरोपित शिक्षक की दोबारा उसी स्कूल में तैनाती पर हंगामा अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया प्रतिनिधि, बीकोठी. पूर्ववर्ती छात्रा के अपहरण के आरोपी एक शिक्षक को दोबारा उसी विद्यालय में तैनात किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले को लेकर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय वासुदेवपुर

छात्रा अपहरण के आरोपित शिक्षक की दोबारा उसी स्कूल में तैनाती पर हंगामा

Article Advertisement

छात्रा अपहरण के आरोपित शिक्षक की दोबारा उसी स्कूल में तैनाती पर हंगामा अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया प्रतिनिधि, बीकोठी. पूर्ववर्ती छात्रा के अपहरण के आरोपी एक शिक्षक को दोबारा उसी विद्यालय में तैनात किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले को लेकर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय वासुदेवपुर में मंगलवार को स्थानीय अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. अभिभावकों ने बताया कि इस विद्यालय के सहायक शिक्षक आलोक कुमार पर इसी विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा के अपहरण का आरोप है. बड़हरा थाने में इस आशय की प्राथमिकी भी दर्ज है. इस बीच आरोपित शिक्षक आलोक कुमार ने अपना डिपुटेशन यहां से दूसरे विद्यालय में करवा लिया. लेकिन 15 दिन पूर्व शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी कर सभी प्रतिनयुक्ति को रद्द कर दिया. इसके बाद शिक्षक आलोक कुमार ने पुनः अपने मूल विद्यालय कन्या मध्य विद्यालय वासुदेवपुर में योगदान किया. हालांकि योगदान के बाद विद्यालय से लगातार अनुपस्थित ही रहे. इधर, इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी, वैसे ही विद्यालय पहुंच इसका विरोध करने लगे. इस संबंध में विद्यालय के प्रधान रजनीकांत दास ने बताया कि आलोक कुमार के पुनः इस विद्यालय के योगदान करने के बाद अभिभावक अपने बच्चियों को विद्यालय भेजने से कतराते हैं. उनके योगदान के कारण विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है. अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक आलोक कुमार को तुरंत इस विद्यालय से हटाने की मांग की है. विद्यालय प्रधान ने बीआरसी कार्यालय को इस बारे में लिखा है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामप्रवोध यादव ने बताया कि मामले पर जानकारी ली जा रही है. फोटो. 2 पूर्णिया 20- विद्यालय पहुंचे अभिभावक

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read