अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अनंत-नीरज के बीच तकरार,सीएम ने JDU MLC को किया सपोर्ट: कहा-नीरज पॉलिटिकल डॉक्टर, इलाज कर देते हैं; बाहुबली ...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारजमुई कांड में उलझी पुलिस को नई चुनौती, मुजफ्फरपुर में अस्पताल से अगवा कर रेप, तो कोचिंग में छात्रा का यौन शोषणभारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तबिहार का अनोखा गांव, यहां 90% आबादी करती है सब्जियों की खेती, सालभर लहलहाते हैं खेत'बिछावन ठीक कर देना नीतीश की आदत है', बिहार के इस नेता ने बताये पूर्व रेल मंत्री के साथ बिताए अनसुने पलों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजअनंत-नीरज के बीच तकरार,सीएम ने JDU MLC को किया सपोर्ट: कहा-नीरज पॉलिटिकल डॉक्टर, इलाज कर देते हैं; बाहुबली ...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारजमुई कांड में उलझी पुलिस को नई चुनौती, मुजफ्फरपुर में अस्पताल से अगवा कर रेप, तो कोचिंग में छात्रा का यौन शोषणभारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तबिहार का अनोखा गांव, यहां 90% आबादी करती है सब्जियों की खेती, सालभर लहलहाते हैं खेत'बिछावन ठीक कर देना नीतीश की आदत है', बिहार के इस नेता ने बताये पूर्व रेल मंत्री के साथ बिताए अनसुने पलों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंज

Article Advertisement

Business

संसद के बाहर प्रदर्शन के लिये तैयार किसान

संसद के बाहर प्रदर्शन के लिये तैयार किसान नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) मानसून सत्र के दौरान संसद भवन के बाहर प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों से किसानों के काफिलों ने दिल्ली की ओर यात्रा शुरू कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को एक बयान में यह बात कही। एसकेएम ने क

संसद के बाहर प्रदर्शन के लिये तैयार किसान

Article Advertisement

संसद के बाहर प्रदर्शन के लिये तैयार किसान नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) मानसून सत्र के दौरान संसद भवन के बाहर प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों से किसानों के काफिलों ने दिल्ली की ओर यात्रा शुरू कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को एक बयान में यह बात कही। एसकेएम ने कहा “हमने पहले ही, संसद के मानसून सत्र के दौरान 22 जुलाई से विरोध प्रदर्शन करने की योजना की घोषणा की थी। लुधियाना, संगरूर, मनसा, बठिंडा, बरनाला, रोपड़, फाजिल्का और फरीदकोट सहित विभिन्न जिलों के दर्जनों कारवां सिंघू और टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हो चुके हैं।' चालीस किसान संघों के संगठन एसकेएम तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर नवंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। संगठन ने किसानों के अधिकारों की बात संसद में उठाने के लिए 17 जुलाई तक विपक्षी दलों को चेतावनी पत्र भेजने की अपनी मंशा भी दोहराई। एसकेएम ने कहा, 'फिर, 22 जुलाई से सत्र के अंत तक प्रत्येक किसान संगठन के पांच सदस्य, कुल मिलाकर कम से कम 200 किसान, संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।' कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के रूप में पेश करती आ रही सरकार ने कानूनों में संशोधन की पेशकश की है, लेकिन उन्हें रद्द करने से इनकार कर दिया है। एसकेएम ने यह भी कहा कि पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। और ‘‘आज बरनाला जिले के धनोला में भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया।’’ बयान में कहा गया है, 'धनोला की दाना मंडी में इकट्ठा होने के बाद, प्रदर्शनकारी काले कृषि कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून लाने के नारे लगाते हुए धनोला बाजार पहुंचे।'

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read