संजय राउत के भाई ने शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को कहा ‘बकरी’, बोले- सिर तो झुकाना ही पड़ेगा Sanjay Raut Brother Called Female Candidate Goat: महाराष्ट्र चुनाव में बदजुबानी जारी है।
पहले शिवसेना उद्धव गुट के नेता अरविंद सांवत ने शायना एनसी को माल कहकर संबोधित किया था, अब संजय राउत के भाई और उम्मीदवार सुनील राउत ने महिला उम्मीदवार को बकरी कहकर संबोधित किया है।
Maharashtra Chunav 2024: शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत ने महिलाओं का अपमान किया है।
सुनील राउत ने शिवसेना शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को बकरी कहकर संबोधित किया है।
शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सांवत पहले ही शिंदे गुट की उम्मीदवार शायना एनसी को माल कहकर संबोधित कर चुके हैं।
ऐसे में एक बार फिर उद्धव गुट के नेता ने बदजुबानी की है।
संजय राउत के भाई सुनील राउत का विवादित वीडियो सामने आया है।
वीडियो में सुनील राउत बता रहे हैं कि उनके सामने कोई उम्मीदवार ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि वो 10 साल से विधायक है।
अब कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो बकरी को लाकर मेरे सामने खड़ा कर दिया।
ऐसे में अब बकरी सामने आई है तो बकरे को सिर झुकाना ही पड़ेगा।
मुस्लिम हमेशा उनकी पार्टी के साथ बता दें कि संजय राउत के भाई सुनील राउत विक्रोली विधानसभा से तीसरी बार शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि न सिर्फ वे चुनाव जीतेंगे, बल्कि मंत्री भी बनेंगे।
वहीं शिवसेना शिंदे गुट ने सुवर्णा करंजे को उम्मीदवार बनाया है।
सुनील राउत ने कहा कि मुस्लिम हमेशा उनकी पार्टी के साथ है।
आज की तारीख में मुसलमान सबसे ज्यादा उद्धव ठाकरे के साथ है।
इसलिए लोकसभा चुनाव में नाॅर्थ ईस्ट मुंबई की सीट पर मुस्लिमों ने एक तरफा वोट किया और उनके उम्मीदवार संजय पाटिल ने बंपर जीत हासिल की।
गौरतलब है कि प्रदेश में 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना हैं।
वहीं चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
Article Advertisement
Politics
संजय राउत के भाई ने शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को कहा ‘बकरी’, बोले- सिर तो झुकाना ही पड़ेगा
संजय राउत के भाई ने शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को कहा ‘बकरी’, बोले- सिर तो झुकाना ही पड़ेगा Sanjay Raut Brother Called Female Candidate Goat: महाराष्ट्र चुनाव में बदजुबानी जारी है। पहले शिवसेना उद्धव गुट के नेता अरविंद सांवत ने शायना एनसी को माल कहकर संबोधित किया था, अब संजय राउत के भाई और उम्मीदवा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
