Sana Makbul के ट्रॉफी जीतते ही हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट!
शो में मिल गया था हिंट बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनकर बाहर आ चुकीं एक्ट्रेस सना मकबूल का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा इसके बारे में उनके फैंस जानने के लिए बेताब हैं।
इस बीच एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात की।
Sana Makbul On Upcoming Project: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल बन चुकी हैं।
चमचमाती हुई ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की प्राइज मनी जीतने के बाद उनका अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
फिनाले के बाद इंटरव्यू में सना ने अपनी फीलिंग को शेयर करते हुए बताया कि किस तरह पूरे सीजन में उनका विजन क्लीयर रहा।
पहले दिन से उनकी नजर ट्रॉफी पर थी और उन्होंने ट्रॉफी हो हासिल कर ही लिया।
साथ ही साथ उन्होंने दर्शकों का दिल भी जीत लिया है।
इस बीच खबर है कि बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतते ही सना मकबूल के हाथ बड़ा शो लग गया है।
ऐसी चर्चा है कि जल्द ही वो एकता कपूर के शो ‘नागिन’ का हिस्सा बन सकती हैं।
इसके साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी का पत्ता साफ हो गया है।
सना ने जाहिर की अपनी दिली इच्छा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना मकबूल जब से बिग बॉस ओटीटी 3 को जीती हैं, उसके बाद से फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि एक्ट्रेस किस शो में नजर आएंगी?
जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए एकता कपूर के शो ‘नागिन’ का नाम लिया।
जाहिर है कि शो के दौरान भी सना को नागिन नाम से ज्यादा पहचान मिली है।
रणवीर शौरी संग लड़ाई के दौरान उन्होंने खुद को कहा नागिन बताया था।
अब उन्होंने वाकई नागिन बनने की ठान ली है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर कही ये बात हाल ही में टेली चक्कर से इंटरव्यू के दौरान सना मकबूल से जब अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया तो सना ने एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ पर बात की।
उन्होंने खुश होकर एकता कपूर के शो का नाम लिया और अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर किया।
सना ने आगे कहा कि मुझे अभी तक नागिन का ऑफर तो नहीं मिला है लेकिन मैं इस शो को करना जरूर चाहूंगी।
इसके अलावा सना ने बिग बॉस 18 पर भी बात की।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस 18 में दिखाई देंगी तो एक्ट्रेस ने कहा कि फिलहाल अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकती हैं।
रणवीर शौरी संग झगड़े पर की बात गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच जबरदस्त लड़ाई और झगड़े देखने को मिले हैं।
शो से बाहर आने के बाद सना ने रणवीर को लेकर अपनी पक्ष रखा है।
उन्होंने कहा कि वो बड़े जरूर हैं लेकिन अपनी गलती नहीं मानते हैं।
उन्होंने अगर मुझे नागिन की आंख बोला है तो मैंने उन्हें मेंढक की आंख वाला बोला है।
अगर वो मुझपर सवाल उठाते हैं तो मैं चुप नहीं रह सकती हूं।
अगर वो मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहेंगे तो मैं भी चुप नहीं रह सकती हूं।
Article Advertisement
Entertainment
Sana Makbul के ट्रॉफी जीतते ही हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! शो में मिल गया था हिंट
Sana Makbul के ट्रॉफी जीतते ही हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! शो में मिल गया था हिंट बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनकर बाहर आ चुकीं एक्ट्रेस सना मकबूल का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा इसके बारे में उनके फैंस जानने के लिए बेताब हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात की। Sana Makbul On Upcoming Project:

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
