एक्टर साहिल खान गिरफ्तार : मुंबई पुलिस की SIT टीम ने छत्तीसगढ़ से किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला बॉलीवुड एक्टर और मॉडल साहिल ख़ान की मुसीबतें बढ़ गयी हैं और मुंबई पुलिस SIT ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि महादेव सट्टेबाजी एप मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
साहिल खान गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक साहिल खान द लायन बुक एप नाम के एक सट्टेबाजी एप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी एप नेटवर्क का भी हिस्सा है।
मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी।
एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है।
मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था, जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।
छत्तीसगढ़ से हुई गिरफ्तारी मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया।
यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाया गया है।
वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।
SIT ने हाल ही में साहिल से की थी पूछताछ मुंबई साइबर सेल की SIT कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है।
मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है।
मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है।
पुलिस के मुताबिक जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है।
आगे की जांच जारी है।
साहिल खान पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है।
लॉयन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया।
साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे।
वे सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टियों का आयोजन करते थे।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।
जल्द ही पुलिस केस में कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है।
जानिए कौन हैं साहिल खान गौरतलब है कि साहिल खान अपनी फिटनेस की वजह से काफी सुर्खियों में बने रहते हैं।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों से की है।
इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी।
साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि सप्लीमेंट्स बेचती है।
Article Advertisement
Entertainment
एक्टर साहिल खान गिरफ्तार : मुंबई पुलिस की SIT टीम ने छत्तीसगढ़ से किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
एक्टर साहिल खान गिरफ्तार : मुंबई पुलिस की SIT टीम ने छत्तीसगढ़ से किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला बॉलीवुड एक्टर और मॉडल साहिल ख़ान की मुसीबतें बढ़ गयी हैं और मुंबई पुलिस SIT ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महादेव सट्टेबाजी एप मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साहिल खान गिरफ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
