सहरसा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता, बाइक लिफ्टर गिरोह को पकड़ा, जानिए-कैसे प्लानिंग कर चोरी करते थे वाहन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 7 मोटरसाइकिल के साथ 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले के साथ साथ चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री करने वाले भी शामिल हैं. सहरसा जिले की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दरअसल, पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 7 मोटरसाइकिल के साथ 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले के साथ साथ चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री करने वाले भी शामिल हैं. बता दें कि इन दिनों सदर थाना क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस ने एक्शन लिया और एक टीम का गठन करते हुए कांड संख्यां 599/23 के आधार पर छानबीन शुरू की. पुलिस द्वारा पहले तो दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया और फिर गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर विभिन्न जगहों से 6 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया. मोटरसाइकिल चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री करने वाले अपराधी भी गिरोह को सदस्यों में शामिल हैं. इस बाबत मुख्यालय डीएसपी एजाज मानी हाफिज ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में लगातार हो रहे मोटरसाइकिल चोरी की घटना को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. बीते 25 अगस्त को हुए एक बाइक चोरी की घटना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया छापेमारी के दौरान दो मोटरसाइकिल चोर नवीन कुमार और दीपक कुमार को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर चोरी की अन्य 6 मोटरसाइकिल बरामद किया गया और इनमे शामिल अन्य 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल सभी अपराधियों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के पूछताछ के आधार पर आगे की जांच में जुटी है. पुलिस अब ये पता लगाने में जुटे है कि इससे पहले इस गैंग द्वारा कितने लोगों की बाइक चोरी की गई थी और उन बाइकों को किसे बेचा गया था.
Article Advertisement
Bihar
सहरसा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता, बाइक लिफ्टर गिरोह को पकड़ा, जानिए-कैसे प्लानिंग कर चोरी करते थे वाहन
सहरसा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता, बाइक लिफ्टर गिरोह को पकड़ा, जानिए-कैसे प्लानिंग कर चोरी करते थे वाहन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 7 मोटरसाइकिल के साथ 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले के साथ साथ चोरी की मोटरसाइकि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
