पति ने पत्नी, चचेरी सास व ससुर पर किया जानलेवा हमला, अभियुक्त गिरफ्तार पति ने पत्नी, चचेरी सास व ससुर पर किया जानलेवा हमला, अभियुक्त गिरफ्तार पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र के ठाढी बस्ती स्थित वार्ड पांच में गुरुवार की देर शाम आपसी पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने मुकदमा उठाने की धमकी देते हुये अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी को जान मारने के उद्देश्य से गोली चला दी. पति द्वारा चलायी गयी गोली से पत्नी सहित उसकी चचेरी सास गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना को देख बीच बचाव के लिए पहुंचे ससुर को देख वह और भड़क गया व ससुर के सर पर भी हथियार के बट से प्रहार कर दिया. जिससे ससुर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. फायरिंग व मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी द्वारा घटना की सूचना पस्तपार पुलिस को दिया गया. तीनों जख्मी रूपा कुमारी, किरण देवी व बालकृष्ण साह को पड़ोसी द्वारा इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में पीड़ित अर्जुन साह ने बताया कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप बाजार निवासी रामखेलन साह के पुत्र मुन्ना साह के साथ वर्ष 2012 में हिंदू रिति-रिवाज के साथ सामर्थ्य के मुताबिक उनके भाई बालकृष्ण साह की पुत्री रूपा कुमारी के साथ मुन्ना साह की शादी हुई थी. जिसमें उसको दो लड़का शिवम कुमार आठ वर्ष एवं सत्यम कुमार पांच वर्ष का हुआ. उन्होंने बताया कि 2015 के बाद पति पत्नी के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था. जिसमें मार-पीट भी हुआ करता था. विवाद जब गंभीर रूप लेने लगा तो वर्ष 2022 में महिला थाना सहरसा में पत्नी द्वारा पति के ऊपर मामला दर्ज कराया गया. जो अभी भी न्यायालय में चल रहा है. उसी मामलें में गुरुवार को पति-पत्नी न्यायालय में उपस्थित हुए थे. न्यायालय से सीधे ससुराल पहुंचकर अचानक सनकी पति ने उग्र रूप धारण कर लिया व आंगन में खाना बना रही पत्नी रूपा कुमारी पर गोली चला दिया. जिसमें पत्नी रूपा कुमारी के साथ उसके बगल में बैठीं चाची किरण देवी को लगी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बीच बचाव के लिए आंगन पहुंचे ससुर बालकृष्ण साह के सर पर भी हथियार के बट से प्रहार कर दिया. जिसमें वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना को देख मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों व आस पड़ोस के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर आरोपी मुन्ना साह को अवैध हथियार एक कट्टा सात कारतूस व एक खोखा के साथ पकड़ लिया. पस्तपार पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष पस्तपार पंकज यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी मुन्ना साह को एक कट्टा, सात जिंदा कारतूस व एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि जख्मी किरण देवी के फर्द बयान के आधार पर पस्तपार पुलिस द्वारा दोषी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी मुन्ना साह को शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Article Advertisement
Bihar
पति ने पत्नी, चचेरी सास व ससुर पर किया जानलेवा हमला, अभियुक्त गिरफ्तार
पति ने पत्नी, चचेरी सास व ससुर पर किया जानलेवा हमला, अभियुक्त गिरफ्तार पति ने पत्नी, चचेरी सास व ससुर पर किया जानलेवा हमला, अभियुक्त गिरफ्तार पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र के ठाढी बस्ती स्थित वार्ड पांच में गुरुवार की देर शाम आपसी पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने मुकदमा उठाने की धमकी देते हुये अपने ससु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
