अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : विधायकप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : विधायकप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो

Article Advertisement

Bihar

सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी

सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनसीसी के महत्व पर प्रेरणात्मक सत्र का हुआ आयोजन सहरसा. छात्रों को राष्ट्रीय कैडेट कोर के महत्व व इससे होने वाले लाभों के बारे में सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज में बच्चों को जागरूक करने

सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी

Article Advertisement

सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है एनसीसी सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनसीसी के महत्व पर प्रेरणात्मक सत्र का हुआ आयोजन सहरसा. छात्रों को राष्ट्रीय कैडेट कोर के महत्व व इससे होने वाले लाभों के बारे में सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज में बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन किया गया. सत्र के मुख्य वक्ता कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीके चौधरी थे. जिन्होंने छात्रों को एनसीसी से जुड़ने के विभिन्न पहलुओं, राष्ट्रीय सुरक्षा व अनुशासन के महत्व पर गहन विचार साझा किया. उन्होंने बताया कि एनसीसी ना केवल शारीरिक व मानसिक मजबूती प्रदान करता है.   बल्कि देश सेवा का भी एक अनूठा अवसर देता है. उन्होंने एनसीसी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि एनसीसी छात्रों के लिए एक अद्वितीय अवसर है. जो ना केवल उनके व्यक्तित्व का विकास करता है. बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार एवं अनुशासित नागरिक बनने में मदद करता है. उन्होंने बताया कि एनसीसी के माध्यम से छात्र न केवल शारीरिक रूप से फिट बनते हैं. बल्कि उन्हें देश की रक्षा में योगदान देने का भी अवसर मिलता है. एनसीसी द्वारा छात्र विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन एवं समाज सेवा में भाग लेते हैं.   जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है. लेफ्टिनेंट कर्नल चौधरी ने एनसीसी के कोर्स, इसके तहत आने वाली गतिविधियों एवं एनसीसी द्वारा करियर के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने एनसीसी के सर्टिफिकेट्स ए, बी, एवं सी ग्रेड के लाभों के बारे में बताया. जिनका उपयोग छात्रों को सरकारी सेवाओं एवं रक्षा क्षेत्रों में भर्ती के लिए किया जा सकता है. कार्यक्रम का उद्घाटन सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ रामचंद्र प्रसाद ने किया. उन्होंने छात्रों को एनसीसी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते कहा कि यह युवाओं को सशक्त बनाता है एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करता है. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने लेफ्टिनेंट कर्नल पीके चौधरी से एनसीसी में भर्ती, प्रशिक्षण एवं करियर के अवसरों के बारे में कई सवाल पूछे. जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read