अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'बिहार मॉडल' दे रहा बड़ा मैसेज, बिजली की बढ़ती मांग के बीच सोलर पर बड़ा दांव, 2.5 लाख गरीब घरों की छत बनेगी...Nitish Kumar: 'खरोंच नहीं लगने वाला', JDU में नए नाम के साथ ही क्यों होने लगी पार्टी में टूट की बात?सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीबिहार में हो रही खास धान की खेती, कीट-पतंगों से बर्बादी का नहीं रहता डर, तेज हवा-बारिश में भी खड़ी रहती फसल...Bihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाश'बिहार मॉडल' दे रहा बड़ा मैसेज, बिजली की बढ़ती मांग के बीच सोलर पर बड़ा दांव, 2.5 लाख गरीब घरों की छत बनेगी...Nitish Kumar: 'खरोंच नहीं लगने वाला', JDU में नए नाम के साथ ही क्यों होने लगी पार्टी में टूट की बात?सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीबिहार में हो रही खास धान की खेती, कीट-पतंगों से बर्बादी का नहीं रहता डर, तेज हवा-बारिश में भी खड़ी रहती फसल...Bihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाश

Article Advertisement

Bihar

सहरसा के मां विषहरि मंदिर को देख आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, यहां एक साथ विराजमान हैं पांच देवियां - CM Nitish Kumar

सहरसा के मां विषहरि मंदिर को देख आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, यहां एक साथ विराजमान हैं पांच देवियां - CM Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सहरसा में नवनिर्मित 'आदि शक्ति मां विषहरी' के भव्य मंदिर का जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किया. उन्होंने मंदिर में मां विषहरी की पूजा अर्चना किये और म

सहरसा के मां विषहरि मंदिर को देख आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, यहां एक साथ विराजमान हैं पांच देवियां - CM Nitish Kumar

Article Advertisement

सहरसा के मां विषहरि मंदिर को देख आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, यहां एक साथ विराजमान हैं पांच देवियां - CM Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सहरसा में नवनिर्मित 'आदि शक्ति मां विषहरी' के भव्य मंदिर का जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किया. उन्होंने मंदिर में मां विषहरी की पूजा अर्चना किये और मत्था टेका सहरसा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार सहरसा में नवनिर्मित 'आदि शक्ति मां विषहरी' के भव्य मंदिर का जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किये. इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर का भ्रमण कर सड़क मार्ग से अमरपुर के लिए रवाना हो गए. जहां उन्होंने विभिन्न विभागों की योजना का उद्घाटन किया, उसके बाद फिर पटना के लिए रवाना हो गए. सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद प्रबंध किये गये थे. इस दौरान मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, सांसद संजय झा, महिषी विधानसभा के जदयू विधायक गूंजेस्वर साह, मंत्री रत्नेश सादा, मंत्री सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, पूर्व विधायक अरुण यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. तंत्र मंत्र के लिए भक्त करते हैं साधना: बता दें कि सहरसा जिला मुख्यालय से तकरीबन 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कहरा प्रखंड के दिवारी स्थान में मां विषहरा का मंदिर है. इस मंदिर की एक अलग ही पहचान है. आसपास के लोगों की मानें तो यह मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यही नहीं नेपाल, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित बिहार के कई क्षेत्रों से तंत्र साधना के लिए भक्त मैया के दरबार में हाजिर होते हैं. यहां विराजमान हैं पांच देवियां: ग्रामीणों की मानें तो मां विषहरि भगवती स्थान का ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व है. इस मंदिर की परंपरा रही है कि यहां का पुजारी ब्राह्मण नहीं, नाई जाति के ही वंशज होता है. कहा जाता है कि विश्वभर में यह एक ऐसा मंदिर है, जहां एक साथ पांच देवियों की पूजा की जाती है. ये देवियां अलग-अलग नहीं, बल्कि पांच बहनें हैं. हां हाजिरी लगाने से मन्नत होती है पूरी: बताया जाता है कि यहां विराजमान देवी पांच बहन हैं. जिनके नाम दूतला देवी, मनसा देवी, मां भगवती, विषहरा और पांचवीं पायल देवी हैं. कहा जाता है कि दुनियाभर का यह पहला मंदिर है, जहां पांच बहनें एक साथ विराजमान हैं. हर साल इस भगवती स्थान में भव्य मेले का भी आयोजन होता है. इस मंदिर में जो भी व्यक्ति हाजिरी लगा देता है, उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है. यहां का नीर पिलाने से गायब हो जाता है सांप का जहर: इस भगवती मंदिर की एक मान्यता यह भी है कि अगर किसी को कोई सांप या बिच्छू डस लेता है, तो मैया को चढ़ाया गया नीर (जल) पिलाने से विष नहीं चढ़ता है. पुजारी उपेंद्र भक्ता बताते हैं कि यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पहले से है. इस जगह को आदि शक्ति भी कहा जाता है. आदि शक्ति मां भगवती विशाला विष की मालिक हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read