आठ अगस्त से नये एलएचबी कोच के साथ चलेगी गरीब रथ सुपरफास्ट सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस अंतिम बार पुराने कोच के साथ रवाना हुई. आठ अगस्त से पूरी ट्रेन नये एसी इकोनॉमिक कोच में बदल जायेगी. हालांकि इसके किराये में बदलाव नहीं होगा. बर्थ बढ़ जाने से लोगों को सहूलियत होगी. सहरसा. गुरुवार को अंतिम बार 12203/04सहरसा अमृतसर गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेन पुराने कोच के साथ रवाना हुई. आगामी सात अगस्त को अमृतसर से सहरसा व आठ अगस्त को सहरसा से अमृतसर गरीब रथ सुपरफास्ट नये लुक में चलेगी.आइसीएफ कोच से बदलकर गरीब रथ सुपरफास्ट नयी चमचमाती इकोनॉमिक एसी एलएचबी कोच में पूरी तरह से बदल जायेगी. आगामी आठ अगस्त से ट्रेन में अब सहरसा के यात्रियों को प्रीमियम ट्रेन जैसी सुविधा मिलेगी. यूं कहें कि पूरी ट्रेन नये एसी इकोनॉमिक कोच में बदल जायेगी. ट्रेन में कोच की संख्या के अलावा बर्थ में भी इजाफा होगा. आगामी सात अगस्त से अमृतसर से सहरसा के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन नये कोच के साथ रवाना होगी. वहीं आगामी आठ अगस्त से सहरसा से अमृतसर के लिए यात्रियों को गरीब रथ एक्सप्रेस नये कोच में प्रीमियम ट्रेन जैसी सुविधा मिलने लगेगी. 24 कोच की होगी ट्रेन, होंगे 1600 बर्थ सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 22 कोच की होगी. इनमें सभी 22 कोच एसी इकोनॉमिक एलएचबी आरक्षित श्रेणी की होगी. इसके अलावा दो कोच पावर ब्रेक कार कोच होंगे. 22 कोच में कुल बर्थ की संख्या 1600 होगी.एलएचबी कोच लगने के बाद ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी. पूरी तरह से एलएचबी कोच साउंड प्रूफ होगी.आइसीएफ कोच के मुकाबले एलएचबी कोच में यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी. चेयर कार हटाने के बाद 10 कोच की ट्रेन में बढ़ोतरी होगी. किराया में नहीं होगा अंतर एसी इकोनॉमिक कोच के साथ गरीब रथ चलने के बाद किराये में कोई अंतर नहीं होगा. पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली सभी गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को एलएचबी कोच में कंवर्ट कर दिया जायेगा.सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार एवं गुरुवार को परिचालन होता है. वहीं जयनगर आनंद विहार गरीब रथ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को पहले ही अप्रैल महीने में एलएचबी कोच में कंवर्ट कर दिया गया है.सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस वर्तमान में 18 कोच से चलायी जा रही है. इनमें 12 थर्ड एसी कोच व चार चेयर कार कोच है. हटायी जायेगी चेयर कार सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में वर्तमान में चार एसी चेयर कार कोच लगाये जा रहे हैं.एलएचबी कोच में कंवर्ट होने के बाद चेयर कार कोच को हटा दिये जायेंगे. इसके बदले स्लीपर एसी इकोनॉमिक कोच लगायेजायेंगे. वहीं रेल अधिकारियों की मानें तो एलएचबी कोच में कंवर्ट होने के बाद पूरी ट्रेन में 352 सीट का इजाफा होगा. प्रत्येक कोच में बर्थ की संख्या बढ़ जायेगी. वर्तमान में जो गरीब रथ एक्सप्रेस चल रही है, सभी थर्ड एसी कोच में 72 से 78 सीट ही हैं.एलएचबी कोच लगने के बाद प्रत्येक कोच में 80 सीट होगी. चार व पांच को रद्द रहेगी गरीब रथ शाहजहांपुर व लखनऊ रेलखंड के पास रोजा स्टेशन के निकट यार्ड री-मॉडलिंग के अलावा रोजा व सीतापुर सिटी के बीच दोहरी कारण के कारण इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है.िस वजह से 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस चार एवं पांच अगस्त को कैंसिल रहेगी. वहीं 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस अमृतसर से तीन व चार अगस्त को रद्द रहेगी. पहली बार 2005 में सहरसा से चली थी गरीब रथ एक्सप्रेस वर्ष 2005 में पहली बार तात्कालिक रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सहरसा से नयी दिल्ली के रास्ते अमृतसर तक गरीब रथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इस ट्रेन को चलाने का उद्देश्य यह था कि गरीब आदमी भी कम किराये में एसी में सफर कर सके. देश का सबसे पहली गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा से ही चली थी
Article Advertisement
Bihar
सहरसा: आठ अगस्त से नये एलएचबी कोच के साथ चलेगी गरीब रथ सुपरफास्ट
आठ अगस्त से नये एलएचबी कोच के साथ चलेगी गरीब रथ सुपरफास्ट सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस अंतिम बार पुराने कोच के साथ रवाना हुई. आठ अगस्त से पूरी ट्रेन नये एसी इकोनॉमिक कोच में बदल जायेगी. हालांकि इसके किराये में बदलाव नहीं होगा. बर्थ बढ़ जाने से लोगों को सहूलियत होगी. सहरसा. गुरुवार को अंतिम बार 122

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
