राज्य के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा तो हर दिन किया जाता है, लेकिन इसकी असल सच्चाई कुछ और ही है. आय दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं. अस्पताल की कुव्यवस्था के कारण मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल का है. जहां एक मरीज की मौत अस्पताल के लापरवाही के कारण चली गई. मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत थी जो उसे समय पर नहीं दिया गया और मरीज ने दम तोड़ दिया. ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की हुई मौत समस्तीपुर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत का यह मामला वैसे तो पहला नहीं है. इससे पहले भी ऑक्सीजन के अभाव में कई मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ी है. आज एक बार फिर डॉक्टर और कर्मी की लापरवाही के कारण समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण के मरीज ने दम तोड़ दिया है. टीवी रोग से ग्रसित थी महिला दरअसल दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल से शोभा देवी नाम की मरीज जो टीवी रोग से ग्रसित थी. उसे सांस की शिकायत पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के काफी समय तक इमरजेंसी वार्ड में मौजूद किसी भी कर्मी और डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा. मरीज को ऑक्सीजन की अविलंब जरूरत थी, बावजूद उसे ऑक्सीजन मुहैया नहीं कराया गया, जिस कारण मरीज ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने परिजनों के आरोप को बताया बेबुनियाद वहीं, इस मामले में ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक का कहना है कि जिस वक्त मरीज पहुंची थी. उस वक्त एक साथ कई मरीज अस्पताल पहुंच गए थे. इन सब के बावजूद मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया था, लेकिन मरीज की स्थिति काफी खराब थी जिस कारण उसकी मौत हो गई है. दूसरी तरफ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने कहा कि परिजन के द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं. मरीज पहले से टीवी रोग से ग्रसित थी, उसकी स्थिति काफी क्रिटिकल थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों के द्वारा उसे समुचित इलाज उपलब्ध कराया गया था.
Article Advertisement
Politics
सदर अस्पताल का बुरा हाल, ऑक्सीजन के आभाव में मरीज की हुई मौत
राज्य के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा तो हर दिन किया जाता है, लेकिन इसकी असल सच्चाई कुछ और ही है. आय दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं. अस्पताल की कुव्यवस्था के कारण मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. ताजा मामला समस्त

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15132 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15132 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
