जेसिका लाल की बहन सबरीना का निधन नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) जेसिका लाल के हत्यारों को अदालत के कठघरे में लाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाली उनकी बहन सबरीना लाल का रविवार शाम निधन हो गया।
यह जानकारी उनके भाई रंजीत लाल ने दी।
उन्होंने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘वह (सबरीना) अस्वस्थ थीं और उनका अस्पताल आना-जाना लगा रहता था।
कल, घर में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और हम उन्हें अस्पताल ले गए।
आज शाम, उनका निधन हो गया।
वह लीवर सिरोसिस (यकृत के सिकुड़ने की बीमारी) से पीड़ित थीं, जिसके चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।’’ सबरीना लाल का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
पिछले साल, सबरीना ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में न्याय प्राप्त करने में महिलाओं की मदद करने के लिए अपनी बहन की स्मृति में एक फाउंडेशन शुरू करने की योजना के बारे में बात की थी।
जेसिका लाल की 1999 में राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने कहा था कि वह अपनी बहन के हत्यारे मनु शर्मा को माफ कर चुकी हैं।
पिछले साल दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड ने मनु शर्मा की समय पूर्व रिहाई की सिफारिश की थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गया।
सबरीना ने साक्षात्कार में कहा था, ‘‘वह (जेसिका) अपने जीवन में बहुत ही खुश और सकारात्मक नजरिए वाली थी।
यह सिर्फ उसके जन्मदिन और बरसी तक सीमित नहीं है कि मुझे उसकी कमी खलती हो, हर रोज मुझे उसकी कमी खलती है।
मैंने अपने घर में उसकी बहुत सारी तस्वीरें लगा रखी हैं और मैं उसे भूलना नहीं चाहती, ये (तस्वीरें) मुझे उसकी याद दिलाती रहती हैं।’’
Article Advertisement
Crime
जेसिका लाल की बहन सबरीना का निधन
जेसिका लाल की बहन सबरीना का निधन नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) जेसिका लाल के हत्यारों को अदालत के कठघरे में लाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाली उनकी बहन सबरीना लाल का रविवार शाम निधन हो गया। यह जानकारी उनके भाई रंजीत लाल ने दी। उन्होंने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘वह (सबरीना) अस्वस्थ थीं और उनका

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
