रूसी नागरिक भारत आकर अलेक्जेंडर से बन गया आलोक बाबा, फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया रूसी नागरिक के पास से बरामद किए गए वीजा पर 2020 की जगह ओवर राइट कर उसे 2023 बना दिया गया था. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक आधार कार्ड भी मिला जिसपर पश्चिम बंगाल का पता लिखा हुआ था. सीएम नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी नाम से यहां रह रहा था. नागरिक मूल रूप से रूस का रहनेवाला है और वह बीते तीन साल से बिना वीजा के भारत में रह रहा था. इतना ही नहीं उसने अपना नाम भी बदल लिया था और भारत का आधार कार्ड भी बनवा लिया था. पुलिस ने रूसी नागरिक के पास से फर्जी आधार कार्ड और उसका समाप्त हो चुका वीजा भी बरामद किया है. वह 2020 में टूरिस्ट वीजा पर आया था और फिर अपने देश रूस वापस नहीं गया. रूसी नागरिक की पहचान अलेकजेंडर उर्फ आलोक बाबा के रूप में हुई है. उसे नालंदा में बने एक मेडिटेशन सेंटर से गिरफ्तार किया है. रूसी नागरिक के पास से बरामद किए गए वीजा पर 2020 की जगह ओवर राइट कर उसे 2023 बना दिया गया था. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक आधार कार्ड भी मिला जिसपर पश्चिम बंगाल का पता लिखा हुआ था. मामले का खुलासा तब हुए जब वह 3 जुलाई को नालंदा के महाविहार में बने एक मेडिटेशन सेंटर पर ट्रेनिंग लेने के लिए आया हुआ था. संस्थान द्वारा शख्स से पासपोर्ट, वीजा व अन्य चीजें मांगी गई तो उसने सभी की फोटोकॉपी दी. जांच में उसका वीजा 2020 में ही खत्म पाया गया. संस्थान द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और रूसी नागरिक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई. पुलिस के समक्ष पूछताछ में रूसी नागरिक अलखजेडर ने इस बात को स्वीकार किया कि वह वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था लेकिन कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया और वह यहां फंस गया और पश्चिम बंगाल में रहने लगा. उसने अपना नाम बदलकर आलोक बाबा रख लिया और फर्जी तरीके से आधार कार्ड भी बनवा लिया. पुलिस रूसी नागरिक से पूछताछ कर रही है.
Article Advertisement
Crime
रूसी नागरिक भारत आकर अलेक्जेंडर से बन गया आलोक बाबा, फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया
रूसी नागरिक भारत आकर अलेक्जेंडर से बन गया आलोक बाबा, फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया रूसी नागरिक के पास से बरामद किए गए वीजा पर 2020 की जगह ओवर राइट कर उसे 2023 बना दिया गया था. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक आधार कार्ड भी मिला जिसपर पश्चिम बंगाल का पता लिखा हुआ था. सीएम नीतीश कुमार के ग

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
