अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Chapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनासहरसा: नीतीश को मिली बिहार टीम की कमान22.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने मोटरसाइकिल भी जब्त कियादेवर के साथ भाभी थी फरार, हत्या के आरोप में पति, ससुर, जेठ को जेल; 12 साल बाद झारखंड से बरामदसीमांचल एक्सप्रेस में सोती रह गई मां, इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिरा 9 महीने का मासूम, 24 घंटे बाद मिला शवदलितों के मसीहा बनने वालों से मांझी पुत्र का सवाल! क्या संतोष सुमन ने आरक्षण विवाद पर किया चिराग पासवान को टारगेट?Chapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनासहरसा: नीतीश को मिली बिहार टीम की कमान22.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने मोटरसाइकिल भी जब्त कियादेवर के साथ भाभी थी फरार, हत्या के आरोप में पति, ससुर, जेठ को जेल; 12 साल बाद झारखंड से बरामदसीमांचल एक्सप्रेस में सोती रह गई मां, इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिरा 9 महीने का मासूम, 24 घंटे बाद मिला शवदलितों के मसीहा बनने वालों से मांझी पुत्र का सवाल! क्या संतोष सुमन ने आरक्षण विवाद पर किया चिराग पासवान को टारगेट?

Article Advertisement

Politics

आरक्षण को लेकर RSS प्रमुख का जवाब, कहा- कुछ लोग फैला रहे हैं झूठ

आरक्षण को लेकर RSS प्रमुख का जवाब, कहा- कुछ लोग फैला रहे हैं झूठ सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर एक बार फिर से वीडियो वायरल हो रहा है. कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दल यह दावा कर रहे हैं कि देश में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा. बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरणों में मतदान हो चुका

आरक्षण को लेकर RSS प्रमुख का जवाब, कहा- कुछ लोग फैला रहे हैं झूठ

Article Advertisement

आरक्षण को लेकर RSS प्रमुख का जवाब, कहा- कुछ लोग फैला रहे हैं झूठ सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर एक बार फिर से वीडियो वायरल हो रहा है. कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दल यह दावा कर रहे हैं कि देश में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा. बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरणों में मतदान हो चुका है. दो चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है, जिसमें सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया और झंझारपुर शामिल है. वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर एक बार फिर से वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दल यह दावा कर रहे हैं कि देश में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा. अब इस वायरल वीडियो को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सफाई देते हुए इसे झूठा करार दिया. मोहन भागवत ने आरक्षण को लेकर दी सफाई हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि संघ की राय है कि जबतक जरूरत हो आरक्षण का दायरा बढ़ना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन करता रहता है, लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो को दिखाकर भ्रम फैलान का काम कर रहे हैं. इस दौरान मोहन भागवत ने कहा कि एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें यह दिखाया गया है कि आरएसएस आरक्षण के खिलाफ है, लेकिन यह सब झूठ है, गलत है. कहा- संघ संविधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन करता है संघ हमेशा से ही संविधान के हिसाब से सभी आरक्षणों का समर्थन करता है. बता दें कि मोहन भागवत का यह बयान तब आया, जब लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी शुरू हो गई. वहीं, मोहन भागवत ने यह भी कहा कि जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए. अन्य 5 चरणों का बचा है मतदान चौथे चरण का चुनाव 13 मई को 5 लोकसभा सीटों पर होगा, जिसमें मुंगेर, बेगूसराय, उजियारपुर, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल है. पांचवें चरण का मतदान 20 मई को 5 सीटों पर होगा, जिसमें हाजीपुर, सारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर शामिल है. छठे चरण का मतदान 25 मई को छठे चरण में 8 सीटों पर होगा, जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, महाराजगंज, वाल्मीकि नगर, वैशाली, सीवान और शिवहर शामिल है. 7वें चरण का मतदान 1 जून को 8 सीटों पर होगा, जिसमें बक्सर, आरा, काराकाट, सासाराम, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और जहानाबाद शामिल है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read