Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 45 स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला Rozgar Mela: पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेला के दौरान देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. रोजगार मेला का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जाएगा. Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इसके लिए देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी एक बयान में दी गई. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत केंद्र की नौकरियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगें. जिसमें गृह मंत्रालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और दिल्ली पुलिस की भर्ती शामिल है. सुबह साढ़े दस बजे युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र पीएमओ के बयान में यह भी कहा गया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 28 अगस्त, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नए भर्ती किए गए युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे. बयान में कहा गया है कि देशभर से चुने गए नए रंगरूट गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी), उप-निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी) और गैर सामान्य ड्यूटी कैडर पद समेत विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया गया है. दिल्ली पुलिस को मिलेगी मजबूती प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि सीएपीएफ के साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने में मदद मिलेगी. जिससे इन बलों को आंतरिक सुरक्षा के साथ आतंकवाद, उग्रवाद, वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने के अलावा राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने में मदद मिलेगी. जिससे ये बल अपनी बहुआयामी भूमिका को अधिक प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे. बता दें कि रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है.
Article Advertisement
Politics
Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 45 स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला
Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 45 स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला Rozgar Mela: पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेला के दौरान देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. रोजगार मेला का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जाएगा.

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
