अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासे

Article Advertisement

Sports

जीत की राह पर लौटने के लिये एक दूसरे का सामना करेंगे केकेआर और रॉयल्स

जीत की राह पर लौटने के लिये एक दूसरे का सामना करेंगे केकेआर और रॉयल्स मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण लगातार हार से आहत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में आमने सामने होंगे तो उनका लक्ष्य एक दूसरे की कमजो

जीत की राह पर लौटने के लिये एक दूसरे का सामना करेंगे केकेआर और रॉयल्स

Article Advertisement

जीत की राह पर लौटने के लिये एक दूसरे का सामना करेंगे केकेआर और रॉयल्स मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण लगातार हार से आहत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में आमने सामने होंगे तो उनका लक्ष्य एक दूसरे की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत की राह पर लौटना होगा। इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम केकेआर और कम अनुभवी संजू सैमसन के नेतृत्व में खेल रही रॉयल्स की टीम अभी तक इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं। दोनों टीमों की समस्या लगभग एक जैसी हैं। उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने और साझेदारियां निभाने में असफल रहे हैं। दोनों टीमों के पिछले मैचों में निचले मध्यक्रम ने स्थिति संभाली लेकिन यह जीत के लिये पर्याप्त नहीं था। केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन मैच गंवाये हैं। केकेआर अंकतालिका में चार मैचों में एक जीत से छठे स्थान पर है और अब उसका सामना अंतिम स्थान पर काबिज रॉयल्स से है जिसने चार मैचों में तीन हार झेली हैं। अब इन दोनों टीमों की निगाहें अपना अभियान पटरी पर लाने पर टिकी रहेंगी। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद पैट कमिन्स की शानदार बल्लेबाजी से केकेआर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत की स्थिति में पहुंच गया था लेकिन आखिर में उसे 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर शुभमन गिल और मोर्गन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। केकेआर के लिये दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल का फार्म में लौटना सकारात्मक पहलू है। ऐसी स्थिति में रसेल को ऊपरी क्रम में भेजना गलत निर्णय नहीं होगा क्योंकि कमिन्स निचले मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। राजस्थान रॉयल्स इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों 10 विकेट की करारी हार झेलने के बाद उतरेगा। सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने अभी तक केवल अपना दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था। सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 119 रन की पारी खेली थी लेकिन इसके बाद वह रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं। उनके अलावा जोस बटलर, मनन वोहरा और डेविड मिलर की खराब फार्म ने टीम की समस्याएं बढ़ा दी हैं। गेंदबाजी भी रॉयल्स के लिये चिंता का विषय है क्योंकि क्रिस मौरिस और मुस्तफिजुर रहमान रनों पर अंकुश लगाने में असफल रहे हैं। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के चोटिल होने से उसकी परेशानी बढ़ गयी हैं जबकि लियाम लिविंगस्टोन लगातार जैव सुरक्षित वातावरण में रहने के कारण हट गये हैं। टीमें इस प्रकार हैं : राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सीफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read