चिराग पासवान के रोड शो में पैसे बांटते दिखे विधायक, सामने आया Video, RJD ने EC से की शिकायत Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है।
अब राजीनीतिक दलों का फोकस अंतिम दो चरणों पर है।
चुनाव के दौरान बिहार में खुलेआम पैसे बांटने का वीडियो सामने आया है।
इसे लेकर आरजेडी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
देश में लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर चल रहा है।
बिहार की वैशाली लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे।
इससे पहले चिराग पासवान ने LJP(R) उम्मीदवार वीणा देवी के पक्ष में रोड शो किया था।
इस दौरान उनके साथ मौजूद एक विधायक खुलेआम पैसे बांटते हुए दिखे।
इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत की है।
लोकसभा चुनाव में पैसा और शराब बांटना कानून का उल्लंघन है।
इसके बाद भी नेता वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांट रहे हैं।
इसका ताजा मामला बिहार के वैशाली से आया है, जहां से एनडीए के तहत एलजेपी (रामविलास) की उम्मीदवार वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं।
एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने वैशाली में एक रोड शो किया, जिसमें काफी भीड़ उमड़ी थी।
विधायक ने बांटे पैसे रोड शो में चिराग पासवान के साथ उम्मीदवार वीणा देवी और साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह थे।
चुनाव के दौरान विधायक राजू कुमार सिंह पैसे बांटने नजर आए।
वे अपनी जेब से निकालकर किसी को देते हुए दिखे।
पैसे देते हुए विधायक कैमरे में कैद हो गए।
इसे लेकर सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो विपक्ष को हमला करने का एक और मौका मिल गया।
आरजेडी ने चुनाव आयोग से की शिकायत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग को एक शिकायती पत्र लिखा है, जिसमें पार्टी ने कहा कि वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में 22 मई को चिराग पासवान और वीणा देवी का एक रोड शो हुआ था।
इस रोड शो में विधायक राजू कुमार सिंह द्वारा गाड़ी पर रुपये बांटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
आरजेडी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि इस वीडियो की जांच कर विधायक राजू कुमार सिंह को चुनाव पूर्ण होने तक जिला बदर किया जाए।
Article Advertisement
Politics
चिराग पासवान के रोड शो में पैसे बांटते दिखे विधायक, सामने आया Video, RJD ने EC से की शिकायत
चिराग पासवान के रोड शो में पैसे बांटते दिखे विधायक, सामने आया Video, RJD ने EC से की शिकायत Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजीनीतिक दलों का फोकस अंतिम दो चरणों पर है। चुनाव के दौरान बिहार में खुलेआम पैसे बांटने का वीडियो सामने आया है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
