‘पापा से एक गलती हुई, उनको विधायक बना दिया…’, मीसा भारती का सम्राट चौधरी पर तंज, PK पर क्या बोलीं?
Bihar Politics: आरजेडी सांसद मीसा भारती ने आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि मेरे पापा से जीवन में एक गलती हुई, उन्होंने बहुत ही कम उम्र में उनको विधायक बना दिया।
RJD Misa Bharti Slams Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार की सियासत का केंद्र पटना होता है, लेकिन उसका प्रभाव दिल्ली तक होता है।
ताजा मामला मीसा भारती से जुड़ा है।
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि हमारे पिता एक गलती हुई है।
उन्होंने कम उम्र में ही सम्राट चौधरी को विधायक बना दिया और राजनीति में ले आए, आज वे आए दिन उन्हीं के बारे में बोलते रहते हैं।
वहीं उन्होंने आरजेडी कार्यकर्ताओं का डेटा लीक होने पर प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा।
मीसा भारती ने प्रशांत किशोर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपको पता है पहले वे क्या करते थे?
अभी भी वे यही काम कर रहे हैं।
वे जो यात्रा निकाल रहे हैं उसके जरिए दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।
याद रखिए प्रधानमंत्री भी अगर हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को फोन करेंगे तो भी हमारे कार्यकर्ता कहीं नहीं जाने वाले हैं।
जम्मू कश्मीर में लगातार हो रहे मजदूरों के हमले और आतंकी घटना पर उन्होंने कहा कि चिंताजनक स्थिति है, निश्चित तौर पर कानून व्यवस्था का मामला है, इसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।
सीएम नीतीश कितनी बार प्रेस से बात करते हैं?
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के आरोप पर लालू यादव को राजनीतिक तौर पर नजर बंद किया गया है उनको प्रचार करने नहीं दिया जा रहा है, इस पर मीसा भारती जमकर बरसी।
उन्होंने कहा कि ये लोग किस तरह की बात करते हैं सबको पता है उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है वे जनता केे बीच ज्यादा नहीं जा सकते हैं, लेकिन कहीं से भी आमंत्रण आता है वे जाते हैं।
उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम कितनी बार प्रेस के सामने आते हैं पहले ये उनको बताना चाहिए।
तेजस्वी ने बोला नीतीश कुमार पर हमला वहीं तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की कार्यशैली से बिहार की जनता परेशान हो रही है।
बिजली बिल में बढ़ोतरी और जमीन सर्वेक्षण के काम से लोगों में सरकार के प्रति नफरत फैलती जा रही है।
वहीं अपराधी प्रदेश में बेखौफ घूम रहे हैं।
सरकार का सुशासन कहीं पर भी नजर नहीं आ रहा है।
Article Advertisement
Crime
‘पापा से एक गलती हुई, उनको विधायक बना दिया…’, मीसा भारती का सम्राट चौधरी पर तंज, PK पर क्या बोलीं?
‘पापा से एक गलती हुई, उनको विधायक बना दिया…’, मीसा भारती का सम्राट चौधरी पर तंज, PK पर क्या बोलीं? Bihar Politics: आरजेडी सांसद मीसा भारती ने आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरे पापा से जीवन में एक गलती हुई, उन्होंने बहुत ही कम उम्र में उनको विधायक बना दिया। RJD Misa

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
