अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तनाव में छिपाकर ले जा रहे थे 574 लीटर शराब, गंडक नदी से उत्पाद विभाग ने तस्कर को दबोचाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तनाव में छिपाकर ले जा रहे थे 574 लीटर शराब, गंडक नदी से उत्पाद विभाग ने तस्कर को दबोचा

Article Advertisement

Education

अंधेरे में मंत्री तेज प्रताप यादव ने सरकार का किया गुणगान

अंधेरे में मंत्री तेज प्रताप यादव ने सरकार का किया गुणगान   अरवल में इंडोर स्टेडियम में नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यकम में वन एंव पर्यावण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीपीएससी पास 943 शिक्षकों को मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे.   अरवल में इंडोर

अंधेरे में मंत्री तेज प्रताप यादव ने सरकार का किया गुणगान

Article Advertisement

अंधेरे में मंत्री तेज प्रताप यादव ने सरकार का किया गुणगान   अरवल में इंडोर स्टेडियम में नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यकम में वन एंव पर्यावण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीपीएससी पास 943 शिक्षकों को मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे.   अरवल में इंडोर स्टेडियम में नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यकम में वन एंव पर्यावण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीपीएससी पास 943 शिक्षकों को मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने शिक्षकों को संबोधित भी किया. लेकिन इसबीच मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद तेज प्रताप यादव आग बबूला हो गए. दरअसल तेज प्रताप यादव का भाषण जैसे ही शुरू हुआ अचानक बिजली गुल हो गई. भाषण के बीच एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार बिजली ने उनके साथ आंख मिचौली खेली. वहीं शिक्षकों की भीड़ के बीच में मंत्री तेज प्रताप यादव ने मोबाइल निकाल कर टर्च की लाइट में ही भाषण देने लगे. तेज प्रताप ने टॉर्च की रोशनी में दिया भाषण मिली जानकारी के अनुसार बिजली कटने के बाद अंधेरे में ही जिला प्रशासन और शिक्षक मंत्री के भाषण सुनने में मशगूल नजर आ रहे थे. बता दें आपको इंडोर स्टेडियम में जिला प्रशासन ने नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए कार्यक्रम का आयोजित किया था. कार्यक्रम के शुरूआत से ही बिजली कटने लगी. इससे मंत्री तेज प्रताप यादव काफी नाराज हो गए लेकिन मौजूद शिक्षकों और जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने मौके पर अपने मोबाइल के टॉर्च ऑन किया और फिर मोबाइल टॉर्च के रोशनी में मंत्री ने भाषण पूरा किया. इस दौरान मंत्री ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने बिजली गुल होने का ठीकरा भी बीजेपी पर ही फोड़ दिया. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बार बार लाइट जाना विरोधियों की चाल है. इसमें आपलोग की गलती नही हैं. अंधेरे में ही मंत्री ने अपनी सरकार का किया गुणगान मंच पर बीजली गुल होने के बाद भी शिक्षकों की महफिल में मंत्री तेज प्रताप यादव ने संबोधित करते हुए अपनी सरकार का खुब गुणगान भी किया. लेकिन अपनी नाराजगी का इजहार विरोधी दलों पर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ा. उन्होनें कहा कि उनके सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण महत्वपूर्ण रूप से पूरे बिहार में विकास के रूपरेखा तैयार की गई है. बिहार से लोगों को पलायन रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पित है. सरकार लोगों को रोजगार और नौकरी देने पर तत्परता दिखा रही है. इसबीच तेज प्रताप यादव ने चयनित शिक्षकों से आग्रह किया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा विद्यालय में उपलब्ध कराएं ताकि बिहार ही नहीं पूरे देश की भविष्य की रचना करने में अहम योगदान शिक्षकों की रहे. कार्यक्रम में पौधा भी किया गया वितरण बता दें आपको कार्यक्रम में बिहार बंगाल केरल यूपी सहित अन्य राज्यों से आने वाले 947 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र और साथ में उन्हें पौधा भी वितरण किया गया. बीपीएससी पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए इंडोर स्टेडियम में कुल 9 काउंटर बनाए गए. जिसमे 100-100 शिक्षकों को अलग-अलग काउंटर पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read