अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
इंद्र-गणेश पूजा को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसीघोड़ासन में SSB की कार्रवाई: दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, 72 बोरी तरबूज बीज, शराब और यूरिया जब्त कीबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार राज्य कानू विकास संघ के महासचिव बने रामटहलभारत-नेपाल सीमा पर खाद 2070 किलो यूरिया जब्त, तस्कर गिरफ्तार: नेपाल भेजी जा रही थी खेप, गश्ती के दौरान एसएस...'मेरी जान को गंभीर खतरा', तेज प्रताप यादव ने अमित शाह को लिखा पत्र, जानिए क्या किया डिमांडSSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 52 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर खेप छोड़कर नेपाल भागे, मधुबनी पुलिस को सौंपा जाएगाCM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!इंद्र-गणेश पूजा को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसीघोड़ासन में SSB की कार्रवाई: दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, 72 बोरी तरबूज बीज, शराब और यूरिया जब्त कीबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार राज्य कानू विकास संघ के महासचिव बने रामटहलभारत-नेपाल सीमा पर खाद 2070 किलो यूरिया जब्त, तस्कर गिरफ्तार: नेपाल भेजी जा रही थी खेप, गश्ती के दौरान एसएस...'मेरी जान को गंभीर खतरा', तेज प्रताप यादव ने अमित शाह को लिखा पत्र, जानिए क्या किया डिमांडSSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 52 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर खेप छोड़कर नेपाल भागे, मधुबनी पुलिस को सौंपा जाएगाCM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!

Article Advertisement

Crime

RJD के पूर्व विधायक के बेटे की निर्मम हत्या, शातिर तरीके से अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है. सरेआम अपराधी घटना को अंजाम दे कर फरार हो जाते हैं और अब नेताओं को भी इसका निशाना बनाया जा रह है. ताजा मामला अरवल से हैं. जहां अपराधियों ने आरजेडी के पूर्व विधायक रविंदर सिंह के छोटे पुत्र दिवाकर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है. घर के बाहर ही अपराधिय

RJD के पूर्व विधायक के बेटे की निर्मम हत्या, शातिर तरीके से अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Article Advertisement

बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है. सरेआम अपराधी घटना को अंजाम दे कर फरार हो जाते हैं और अब नेताओं को भी इसका निशाना बनाया जा रह है. ताजा मामला अरवल से हैं. जहां अपराधियों ने आरजेडी के पूर्व विधायक रविंदर सिंह के छोटे पुत्र दिवाकर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है. घर के बाहर ही अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बता दें कि रविंद्र सिंह अरवल से दो बार विधायक रह चुके हैं. पहले से ही घात लागए बैठे थे अपराधी घटना शुक्रवार की देर रात की है. बताया जा रहा है कि जब दिवाकर कुमार खाना खा कर घर से बाहर निकले तो अपराधी पहले से ही घात लगाए बैठे थे. जैसे ही वो घर से बाहर निकले तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा. जब तक लोग अपने घरों से बाहर निकल पाते अपराधी मौके से फरार हो गए. शातिर तरीके से घटना को दिया गया अंजाम बड़े ही शातिर तरीके से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने पहले पूरे गांव की बिजली काट दी जिससे हर जगह अंधेरा हो गया. जिसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. मामले की जानकरी मिलने के बाद औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना से ग्रमीणों में आक्रोश था, जो पुलिस को भी झेलना पड़ा. जिसके बाद पूरे गांव में पुलिस कैंप कर रही है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. लालू यादव के बेहद ही करीबी हैं रविंद्र सिंह आपको बात दें कि, जिस गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया है. वो आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिनी आचार्य का ससुराल भी है. बताया जाता है कि रविंद्र सिंह लालू यादव के बेहद ही करीबी हैं. लालू यादव ने ही उन्हें अरवल से दो बार टिकट दिया था जिसमें उन्हें जीत भी हासिल हुई थी. विधायक के बेटे की हत्या के बाद पूरे इलाकों में सनसनी फैल गई है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read