अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Entertainment

मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, एक्टर पति ने दी दिल तोड़ देने वाली खबर

मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, एक्टर पति ने दी दिल तोड़ देने वाली खबर एक मशहूर एक्ट्रेस से जुड़ी बुरी खबर आई है। अब इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके एक्टर पति ने खुद इस खबर को कंफर्म किया है। ये सुनकर फैंस का दिल टूट चुका है। Samantha Davis Pa

मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, एक्टर पति ने दी दिल तोड़ देने वाली खबर

Article Advertisement

मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, एक्टर पति ने दी दिल तोड़ देने वाली खबर एक मशहूर एक्ट्रेस से जुड़ी बुरी खबर आई है। अब इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके एक्टर पति ने खुद इस खबर को कंफर्म किया है। ये सुनकर फैंस का दिल टूट चुका है। Samantha Davis Passed Away : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर फैंस का दिल टूट जाएगा। एक मशहूर एक्ट्रेस का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सामंथा अब हमारे बीच नहीं रहीं। खुद उनके एक्टर पति ने इस खबर पर मुहर लगाई है। ये खबर सुनकर फैंस का भी बुरा हाल है। किसी के लिए भी विश्वास कर पाना मुश्किल होगा कि पॉपुलर हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा की मौत हो गई है। अब एक्ट्रेस के पति और बच्चों की जिंदगी में वो सूनापन आ गया है जो कभी दूर नहीं होगा। एक्ट्रेस के दुनिया को अलविदा कहने से उनके परिवार और फैंस बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। नहीं रहीं एक्ट्रेस सामंथा बता दें, एक्टर वारविक डेविस (Warwick Davis) ने खुद अपनी पत्नी सामंथा डेविस (Samantha Davis) की मौत की खबर सुनाई है। वारविक डेविस को आपने हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म हैरी पॉटर (Harry Potter) के पार्ट 7 और 8 में देखा होगा। वहीं, उनकी पत्नी सामंथा डेविस भी पार्ट 8 में काम कर चुकी हैं। उन्हें ‘Through the Dragon’s Eye’, ‘ShortFellas’ और ‘Angels of the City’ में काम कर असली पहचान मिली थी। अब 53 साल की उम्र में एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत हो गई है। उनका निधन 24 मार्च को हुआ था लेकिन अब जाकर वारविक ने पत्नी के निधन की ऑफिशियल जानकारी दी है।   शादी के 33 साल बाद हुआ निधन वारविक डेविस ने बताया कि पत्नी के निधन से उनकी जिंदगी में एक गहरा सूनापन आ गया है। उन्होंने अब अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि दी है। इन दोनों की मुलाकात साल 1988 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी और 3 साल बाद इन्होंने शादी कर ली। शादी में 33 साल साथ रहने के बाद अब एक्टर पत्नी के निधन से टूट गए हैं और उनके दोनों बच्चे भी मायूस हैं। ऐसे में अब एक्टर अपने पसंदीदा इंसान, अपनी पत्नी की हग को मिस कर भावुक हो रहे हैं। उन्होंने बताया है कि सामंथा एक यूनिक और हटके पर्सनालिटी थीं, वो जिंदगी के अच्छे पक्ष को ही देखती थीं। साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल था और वो उनके बुरे जोक्स पर भी हंस दिया करती थीं। इस बीमारी से ग्रस्त थीं एक्ट्रेस सामंथा साल 2019 में भी मौत का सामना कर चुकी हैं, जब वो छुट्टियों से पहले सेप्सिस (इन्फेक्शन) से बीमार पड़ गईं। एक्ट्रेस को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था। बता दें, सामंथा को एकॉन्ड्रोप्लासिया नाम की बीमारी थी, जिसमें हड्डी की ग्रोथ नहीं हो पाती और ये उनके बौनेपन का कारण था। हालांकि, इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी सफलता हासिल की थी। अब एक्ट्रेस के निधन से फैंस का दिल भी टूट गया है। सभी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read