Video: शाहरुख खान के करीब Ranveer-Deepika की ‘मन्नत’ कंप्लीट, देखें 100 करोड़ का आलीशान घर बॉलीवुड का क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।
इस बीच दोनों का 100 करोड़ वाला आलीशान घर बनकर भी तैयार हो गया है।
Ranveer-Deepika New Home Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।
फैंस कपल की ओर से दी जाने वाली गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच खबर है कि दीपिका और रणवीर का 100 करोड़ रुपये की कीमत वाला आलीशान घर बनकर भी तैयार हो गया है।
मुंबई के बांद्रा स्थित इस घर में शिफ्ट होने के लिए दोनों काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि शायद दीपिका और रणवीर पेरेंट्स बनने से पहले ही इस घर में गृह प्रवेश कर लेंगे।
आपको बता दें कि दोनों का ये आलीशान घर शाहरुख खान के घर मन्नत के पास बनकर तैयार हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान के घर के पास मौजूद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आलीशान घर बांद्रा बैंडस्टैंड पर स्थित बीच के सामने वाला क्वाडर्पलेक्स है, जो शाहरुख खान के घर मन्नत के काफी करीब है।
रिपोर्ट्स की मानें तो उनका ये नया घर 11,266 वर्ग फीट और 1,300 वर्ग फीट की छत वाली जगह में बना हुआ है।
ये इमारत की चार मंजिलों 16 से 19 तक पर मौजूद है।
कथित तौर पर दीपिका और रणवीर के इस घर की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
आलीशान घर का वीडियो हो रहा वायरल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस आलीशान घर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स बिल्डिंग को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से कंपेयर कर रहे हैं।
वहीं कुछ यूजर्स कपल को उनके नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कपल ने साल 2021 में भी अलीबाग में 22 करोड़ का एक बंगला खरीदा था।
अब दोनों अपने बांद्रा स्थित नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं।
सितंबर में करेंगे पहले बच्चे का स्वागत बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं।
उनकी डिलीवरी अगले महीने सितंबर में होना तय है।
ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं कि कपल कब बच्चे के आगमन की जानकारी उनके साथ शेयर करते हैं।
जाहिर है कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी।
दोनों की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के सेट पर हुई थी।
यहीं से दोनों के बीच प्यार ने जगह बना ली।
शादी के 6 साल बाद ये क्यूट कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है।
Article Advertisement
Entertainment
Video: शाहरुख खान के करीब Ranveer-Deepika की ‘मन्नत’ कंप्लीट, देखें 100 करोड़ का आलीशान घर
Video: शाहरुख खान के करीब Ranveer-Deepika की ‘मन्नत’ कंप्लीट, देखें 100 करोड़ का आलीशान घर बॉलीवुड का क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इस बीच दोनों का 100 करोड़ वाला आलीशान घर बनकर भी तैयार हो गया है। Ranveer-Deepika New Home Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रण

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
