BJP की राम के बहाने बिहार के ‘लव-कुश’ को साधने की तैयारी, हाइटेक रथ में सवार होकर दिया अयोध्या आने का निमंत्रण 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसको लेकर पूरे देश में हर्ष उल्लास का माहौल है।
वहीं इसके लिए बिहार भाजपा ने प्रदेश के लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण देने के लिए आज से लव-कुश यात्रा की शुरुआत की है।
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रथ को पटना में भाजपा कार्यालय से रवाना किया।
इस मौके पर किन्नरों ने खास तौर पर सोहर भी गाया।
वहीं भाजपा की इस रथयात्रा को लेकर सियासत भी गरम हो गई है।
RJD नेताओं ने कहा कि लवकुश का तीर भाजपा पर ही भारी पड़ जाएगा।
50 लाख लोगों को निमंत्रण देने की योजना भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य वोट बैंक लव-कुश को विभाजित करने के प्रयास में जुटी हुई है।
इसी क्रम में 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण देने के लिए बिहार में 20 दिवसीय लव-कुश यात्रा की शुरुआत की है।
लव और कुश सनातन धर्म के भगवान श्री राम और माता सीता के पुत्र थे।
बिहार में लव-कुश कोइरी (कुशवाहा) और कुर्मी कृषि जातियों के बीच गठबंधन के लिए एक राजनीतिक शब्द है।
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अनुसार, यह यात्रा पटना से शुरू होकर राम और सीता की कहानी से जुड़े जिलों और बड़ी संख्या में कुर्मी-कोइरी आबादी वाले जिलों वैशाली, सीतामढी, वाल्मीकि नगर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, नवादा, नालंदा और बक्सर से गुजरेगी।
समाज के 50 लाख से ज्यादा लोगो को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जाएगा।
38 जिलों से होती हुई 22 को अयोध्या पहुंचेगी भाजपा की इस लवकुश रथ को एक हाइटेक बस में शुरू किया गया है।
बस में चारों तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बड़े नेताओं की तस्वीर लगी है।
सबके सिया सबके राम का स्लोगन लगा है।
रथ के अंदर का इंटीरियर भी काफी सुन्दर और आकर्षक है।
2 कमरे बनाये गए हैं।
हाइटेक बाथरूम है।
खूबसूरत लाइटिंग है।
दोनों कमरों में बड़े-बड़े LED लगे हैं।
रथ के चारों तरफ हाई रिजोल्यूशन वाले कैमरे लगे हैं।
अंदर से ही छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हैं।
यह रथ आज पटना से निकला है और बिहार के 38 जिलों से होता हुआ 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा।
इस रथ के साथ-साथ कीर्तन मंडली भी चलेगी।
हवन कुंड भी होगा, जिसमें जगह-जगह हवन अनुष्ठान किया जाएगा।
RJD ने गुमराह करने वाली यात्रा बताया उधर भाजपा की लव-कुश यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि लव कुश का तीर भाजपा पर ही भारी पड़ेगा।
RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने तो यहां तक कह दिया कि राम को बेचने वाले लोग अब एक बार फिर निकल पड़े हैं समाज में नफरत फैलाने…JDU नेता और बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि देश की जनता से किया गया वादा पूरा नहीं किया और अब देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
कभी मंदिर मस्जिद तो कभी हिंदुस्तान पाकिस्तान…लेकिन अब देश की जनता सबकुछ समझ चुकी है।
इसलिए यह तीर ज्यादा कुछ काम नहीं आने वाला।
Article Advertisement
Politics
BJP की राम के बहाने बिहार के ‘लव-कुश’ को साधने की तैयारी, हाइटेक रथ में सवार होकर दिया अयोध्या आने का निमंत्रण
BJP की राम के बहाने बिहार के ‘लव-कुश’ को साधने की तैयारी, हाइटेक रथ में सवार होकर दिया अयोध्या आने का निमंत्रण 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसको लेकर पूरे देश में हर्ष उल्लास का माहौल है। वहीं इसके लिए बिहार भाजपा ने प्रदेश के लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
