अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारीसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी

Article Advertisement

Politics

आज से नीतीश कुमार उठाएंगे BJP का झंडा, इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

आज से नीतीश कुमार उठाएंगे BJP का झंडा, इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट सीएम नीतीश कुमार आज से बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे. शनिवार को तरारी और रामगढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. पटनाः सीएम नीतीश कुमार 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से प्रचार करेंगे. तरारी

आज से नीतीश कुमार उठाएंगे BJP का झंडा, इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

Article Advertisement

आज से नीतीश कुमार उठाएंगे BJP का झंडा, इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट सीएम नीतीश कुमार आज से बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे. शनिवार को तरारी और रामगढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. पटनाः सीएम नीतीश कुमार 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से प्रचार करेंगे. तरारी और रामगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी साथ रहेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता और एनडीए के अन्य घटक दल के नेता भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री 10 नवंबर को बेलागंज और इमामगंज में चुनाव प्रचार करेंगे. बीजेपी के लिए मांगे वोट: तरारी और रामगढ़ दोनों विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत को टिकट दिया है तो वहीं रामगढ़ से बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. सीएम नीतीश कुमार इन दोनों प्रत्याशी के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगेंगे. विधानसभा उपचुनाव पहले पिता, अब बेटा की बारीः 2020 में सुनील पांडे निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन माले के सुदामा प्रसाद से 13000 वोटो से हार गए. जबकि भाजपा के टिकट पर लड़े कौशल कुमार विद्यार्थी तीसरे नंबर पर रहे थे. सुदामा प्रसाद के सांसद बनने के कारण यह सीट खाली है. ऐसे सुनील पांडे और उनके परिवार के सदस्य 2000 से 2020 तक 6 विधानसभा चुनाव में से चार बार जीत चुके हैं. अब उनके बेटे पर दांव बीजेपी ने लगाया है. माले उम्मीदवार से मुकाबला करेंगे. रामगढ़ में राजद से टक्करः रामगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार का मुकाबला राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार से है. 2020 में जगदानंद सिंह के बड़े बेटे हैं, सुधाकर सिंह यहां से चुनाव जीते थे. उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली है. जगदानंद सिंह परिवार का यहां दबदबा रहा है. ऐसे में बीजेपी के लिए यहां काफी चुनौती है. 'एनडीए के हाथ में मात्र एक सीट': मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं. पहले तरारी जाएंगे और फिर उसके बाद रामगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे. बीजेपी के भी वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री के साथ नजर आएंगे. 10 नवंबर को बेलागंज और इमामगंज में चुनाव प्रचार करेंगे. बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी चुनाव मैदान में है तो इमामगंज से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही हैं. चार विधानसभा सीट में से केवल इमामगंज सीट एनडीए का सीटिंग सीट है. जीतन राम मांझी के गया से सांसद बनने के कारण यह सीट खाली है. 2025 से पहले उपचुनाव पर दांव: एनडीए और महागठबंधन दोनों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है. ऐसे जनसुरज के मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर भी अपनी ताकत लगा रहे हैं. एक तरफ जहां नीतीश कुमार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में कूद चुके हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और महागठबंधन के घटक दल के नेता चुनाव प्रचार में लगे हैं.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read