अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Politics

कोविड-19 टीका लगवाएंगे स्वामी रामदेव

कोविड-19 टीका लगवाएंगे स्वामी रामदेव देहरादून, 10 जून (भाषा) एलोपैथी दवाओं की प्रभावोत्पादकता पर सवाल उठाकर एलोपैथिक चिकित्सकों के निशाने पर रहे योग गुरु रामदेव ने बृहस्पतिवार को इस मसले पर यू टर्न लेते हुए कहा कि वह जल्द ही कोविड-19 टीका लगवाएंगे और डॉक्टर ‘‘धरती पर के देवदूत'’ हैं । रामदेव ने पहले

कोविड-19 टीका लगवाएंगे स्वामी रामदेव

Article Advertisement

कोविड-19 टीका लगवाएंगे स्वामी रामदेव देहरादून, 10 जून (भाषा) एलोपैथी दवाओं की प्रभावोत्पादकता पर सवाल उठाकर एलोपैथिक चिकित्सकों के निशाने पर रहे योग गुरु रामदेव ने बृहस्पतिवार को इस मसले पर यू टर्न लेते हुए कहा कि वह जल्द ही कोविड-19 टीका लगवाएंगे और डॉक्टर ‘‘धरती पर के देवदूत'’ हैं । रामदेव ने पहले कहा था कि उन्हें कोविड-19 के खिलाफ टीका लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास योग और आयुर्वेद की सुरक्षा है । रामदेव ने 21 जून से सभी के लिए नि:शुल्क टीकाकरण संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और सभी से टीकाकरण कराने की अपील की । रामदेव ने हरिद्वार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीके की दोनों खुराक लगवाएं और योग एवं आयुर्वेद से दोहरी ताकत मिलेगी। ये दोनों आपको ऐसा सुरक्षा कवच देंगे कि एक भी व्यक्ति कोविड-19 से नहीं मरेगा।’’ यह पूछे जाने पर कि वह कब टीका लगवाएंगे, योग गुरु ने कहा, ‘‘बहुत जल्द’’ । रामदेव ने एलोपैथिक चिकित्सकों की खूब तारीफ की और उन्हें ‘‘धरती पर भगवान के दूत’’ बताया । भारतीय चिकित्सा संघ के साथ जारी उनके टकराव के बारे में रामदेव ने कहा कि उनकी किसी संगठन के साथ कोई दुश्मनी नहीं हो सकती । उन्होंने कहा कि वह केवल दवाओं के नाम पर जनता के शोषण के खिलाफ थे । योग गुरु ने कहा कि सस्ती जेनेरिक दवाइयों के स्थान पर महंगी ब्रांडेड दवाइयां लिखने की कई चिकित्सकों की प्रवृत्ति के कारण ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने पड़े । उन्होंने कहा कि अच्छे चिकित्सक वरदान हैं और वे धरती पर भगवान के भेजे हुए दूत हैं। रामदेव ने यह भी कहा कि आपातकालीन उपचार और शल्य चिकित्सा के लिए एलोपैथी सर्वश्रेष्ठ है । एलोपैथी के खिलाफ हाल में अपनी टिप्पणी से चिकित्सकों में रोष पैदा करने वाले रामदेव ने कहा कि जब आपातकालीन उपचार और शल्यचिकित्सा की बात आती है तो एलोपैथी सर्वश्रेष्ठ है और इस बारे में दो राय नहीं हो सकती ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read