अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने आतंकियों ने एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से यह धमकी दी गई है।
इसके बाद रामनगरी के आसपास वाले इलाकों में सुरक्षाबलों के अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं।
Ram Temple Threat : यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है।
इसे लेकर जैश-ए-मोहम्मद का एक ऑडियो सामने आया है।
इसके बाद योगी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
साथ ही जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
रामनगरी में संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात है।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा धमकी देने के बाद अयोध्या अलर्ट मोड पर है।
राम मंदिर के साथ महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
अयोध्या के एसएसपी राज करण नैय्यर ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन उन्होंने आतंकी संगठन की धमकी के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
सुरक्षा बलों की टीमें कर रहीं निगरानी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने कहा कि सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं, जिनमें जिला पुलिस और पीएसी की कई कंपनियां शामिल हैं।
राम मंदिर के अलावा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रामनगरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है।
अगर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आता है तो उसे गिरफ्तार करने का आदेश जारी है।
ग्राउंड स्तर पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी कंट्रोल रूम के संपर्क में हैं।
संदिग्धों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है।
जानें ऑडियो में क्या कहा गया है?
बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि जिस बाबरी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाई गई है, वहां हमारे तीन लोग मारे गए थे, इसलिए अब राम मंदिर को उड़ाया जाएगा।
Article Advertisement
Crime
अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने
अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने आतंकियों ने एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से यह धमकी दी गई है। इसके बाद रामनगरी के आसपास वाले इलाकों में सुरक्षाबलों के अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं। Ram Temp

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
