अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Politics

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन से बातचीत की

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन से बातचीत की नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष पीटर डटन से बातचीत की। वार्ता मुख्य रूप से कोरोना वायरस से निपटने में दोनों देशों द्वारा उठाए गए कदमों पर केंद्रित था। बातचीत के बाद सिंह ने कह

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन से बातचीत की

Article Advertisement

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन से बातचीत की नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष पीटर डटन से बातचीत की। वार्ता मुख्य रूप से कोरोना वायरस से निपटने में दोनों देशों द्वारा उठाए गए कदमों पर केंद्रित था। बातचीत के बाद सिंह ने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ समग्र रणनीतिक भागीदारी लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोनों देश मंत्री स्तर की ‘टू प्लस टू’ वार्ता को जल्द आयोजित करने के लिए आशान्वित हैं। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन से कोविड-19 महामारी के खिलाफ दोनों देशों द्वारा उठाए जा रहे कदमों को लेकर बात हुई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक भागदारी के आधार पर लोगों के बीच गर्मजोशी भरे संबंध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उल्लेख करना जरूरी होगा कि ऑस्ट्रेलियाई सैन्य बलों ने कोविड-19 से निपटने में भारत का भरपूर सहयोग किया है।’’ पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑर ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच डिजिटल शिखर वार्ता के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने समग्र रणनीतिक भागीदारी की थी और साजो सामान की मदद के लिए एक दूसरे के सैन्य बेस तक पहुंच को ले कर समझौता किया था। सिंह ने कहा, ‘‘भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ समग्र रणनीतिक भागीदारी के क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दोनों देश जल्द से जल्द मंत्री स्तरीय ‘टू प्लस टू प्लस’ वार्ता के लिए आशान्वित हैं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read