पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने भी किया नमन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर पीएम मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने भी पूर्व पीएम को 'वीर भूमि' पहुंचकर नमन किया. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि." वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दिल्ली स्थित राजीव गांधी की स्मारक वीर भूमि पहुंचकर उन्हें नमन किया. इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी वीर भूमि पहुंचकर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. वीर भूमि पर प्रार्थना सभा का आयोजन बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति में वीर भूमि पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा, "शांति, सद्भाव और प्रगति के पुरोधा श्री राजीव गांधी जी को कोटिश: नमन." 1991 में हुई थी पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या बता दें कि राजीव गांधी साल 1984 से लेकर साल 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहगे. 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनाव प्रचार के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सदस्यों ने उनकी हत्या कर दी. उनकी हत्या को मानव बम लगाकर किया गया था. पूर्व पीएम की हत्या के दो दिनों बाद तक किसी को ये बात समझ नहीं आई कि आखिर राजीव गांधी की हत्या क्यों, कैसे और किसने की. दो दिनों तक जांच की गई. जिसमें पता चला कि उनकी हत्या के पीछे एक महिला का हाथ था. ये महिला मानव बम बनकर वहां पहुंची थी. वह पूर्व पीएम राजीव गांधी के पैर छूने के बहाने झुकी और उसके बाद उसने अपनी कमर में लगे बम का ट्रिगर दबा दिया. इस धमाके में राजीव गांधी समेत 18 लोगों की मौत हो गई.
Article Advertisement
Crime
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने भी किया नमन
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने भी किया नमन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर पीएम मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि हैं. इस मौके

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
