विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे राहुल गांधी, 15 दलों के नेता रहेंगे मौजूद राजधानी पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है. इस बैठक में हिस्सा लेने वाले नेता पटना पहुंचने लगे हैं. राहुल गांधी भी पटना पहुंच गए हैं. राजधानी पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है. इस बैठक में हिस्सा लेने वाले नेता पटना पहुंचने लगे हैं. राहुल गांधी भी पटना पहुंच गए हैं. यहां राहुल का सदाकत आश्रम जाने का कार्यक्रम है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी साथ रहेंगे. यहां डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे और बैठक में शामिल होंगे. विपक्षी बैठक से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है. खड़गे ने कहा कि हम सब मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं. बीजेपी को इस देश से बाहर करना चाहते हैं. पटना में एक अच्छी राय बनेगी. राहुल गांधी ने पहले ही विपक्षी एकता की शुरूआत की थी. यह बैठक उसी का हिस्सा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला पटना पहुंच गए हैं. सदाकत आश्रम में तैयारी पूरी सदाकत आश्रम में तैयारी पूरी कर ली गई है. 70,000 स्क्वायर फीट में बनाए गए पंडाल में कार्यकर्ताओं का जत्था पहुंचने लगा है. लंबे समय बाद कांग्रेस मुख्यालय में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. विपक्षी एकता के बैठक के पहले राहुल गांधी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के भारत यात्रा से देश में जो प्रभाव पड़ा है उसी का परिणाम है कि हालिया दिनों में हुए चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में आया है. भारतीय जनता पार्टी एक्सपोज हो चुकी है. अब देश में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी. गुरुवार को ये नेता पहुंचे गुरुवार को 4 राज्यों के सीएम और 1 पूर्व मुख्यमंत्री बिहार पहुंच गए हैं. इनमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंची. स्वागत में लगे नीतीश के मंत्री नीतीश कुमार के 3-3 मंत्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. मंत्री संजय झा, मंत्री लेसी सिंह और शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर उनका स्वागत करते नजर आए. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह भी पटना पहुंचे हैं. वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पटना पहुंचने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. आज भी तमाम विपक्षी दलों के नेता पटना पहुंचेंगे और सीएम नीतीश के आह्वान पर आयोजित बैठक में शामिल होंगे.
Article Advertisement
Education
विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे राहुल गांधी, 15 दलों के नेता रहेंगे मौजूद
विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे राहुल गांधी, 15 दलों के नेता रहेंगे मौजूद राजधानी पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है. इस बैठक में हिस्सा लेने वाले नेता पटना पहुंचने लगे हैं. राहुल गांधी भी पटना पहुंच गए हैं. राजधानी पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होने वाली

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
