अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Entertainment

Pushpa-Singham Again नहीं पर 15 अगस्त को रिलीज होंगी 4 फिल्में, फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस

Pushpa-Singham Again नहीं पर 15 अगस्त को रिलीज होंगी 4 फिल्में, फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस Independence Day Box Office Clash: 15 अगस्त को 'महाक्लैश' होते-होते रह गया। जी हां, 'पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन' अब इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होगा। अब भई चार

Pushpa-Singham Again नहीं पर 15 अगस्त को रिलीज होंगी 4 फिल्में, फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस

Article Advertisement

Pushpa-Singham Again नहीं पर 15 अगस्त को रिलीज होंगी 4 फिल्में, फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस Independence Day Box Office Clash: 15 अगस्त को 'महाक्लैश' होते-होते रह गया। जी हां, 'पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन' अब इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होगा। अब भई चार फिल्में एक दिन रिलीज होंगी, तो जाहिर है कि टिकट खिड़की हिलेगी जरूर।   Independence Day Box Office Clash: जिन लोगों को फिल्में और वेब-सीरीज देखने का शौक होता है, वो अक्सर इसी ताक में रहते हैं कि अब कौन-सी फिल्म या सीरीज आने वाली है। फिर चाहे वो थिएटर रिलीज हो या ओटीटी। अब भई 15 अगस्त भी आने वाला है, तो जाहिर है कि इस दिन लोगों की छुट्टी होगी और दर्शक अपने मनोरंजन का मसाला जरूर खोजेंगे। 15 अगस्त पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होनी थी, लेकिन दोनों की ही रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई।इंडिपेंडेंस डे पर होने वाला ‘महाक्लैश’ भले ही टल गया हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस का हिलना तो अभी भी तय है। 15 अगस्त के खास मौके पर जहां ‘पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन’ टिकट खिड़की पर आने वाले थे, वहीं अब ‘खेल-खेल में’, ‘सरकटे का आंतक’ ही नहीं कुछ और भी खास होने वाला है। 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली फिल्में? खेल खेल में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिरफिरा’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अक्षय इंडिपेंडेंस डे पर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने से नहीं चूकेंगे। जी हां, 15 अगस्त के खास मौके पर खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होने वाली है। हाल ही में अपकमिंग फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है। फिल्म के इस पोस्टर की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि एमी विर्क, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना, फरदीन खान, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्‍य सील नजर आ रहे हैं।   वेदा शरवरी बाघ इन दिनों अपनी फिल्म ‘महाराज’ और ‘मुंज्या’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हालांकि अभिनेत्री 15 अगस्त के खास मौके पर भी बॉक्स ऑफिस पर लाइमलाइट लूटने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में शरवरी के साथ जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘वेदा’ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में जॉन और शरवरी के अलावा तमन्ना भाटिया भी जलवा दिखाएंगी। डबल इस्मार्ट अब भई 15 अगस्त का मौका है, तो कुछ ना कुछ बड़ा होना तो बनता है। जी हां, इंडिपेंडेंस डे पर संजय दत्त भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ से धमाका करने वाले हैं। बता दें कि संजय की ये फिल्म हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट बनी हुई है। बताते चलें कि फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया है और ये साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है। फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ साल 2019 में आई फिल्म ‘इस्मार्ट’ का सीक्वल है। इस अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त ही नहीं बल्कि उनके अलावा मकरंद देशपांडे, बानी जे, टेम्पर वामसी, काव्या थापर, सयाजी शिंदे, अली, गेटअप श्रीनु नजर आने वाले हैं। स्त्री 2 भले ही इंडिपेंडेंस डे पर ‘पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन’ नहीं आ रहे, लेकिन 15 अगस्त पर ‘सरकटे का आतंक’ तो जरूर होगा। जी हां, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ इंडिपेंडेंस डे के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में जाहिर है कि अगर चार फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी, तो बॉक्स ऑफिस तो हिलेगा ही। फिल्म ‘स्त्री 2’ को लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इन चारों में फिल्मों में कौन बाजी मारता है और नोटों की बारिश किस पर होती है?

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read