पूर्णिया जंक्शन व पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन बने मॉडल रेल स्टेशन : सांसद सांसद पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात पूर्णिया और सीमांचल में रेलवे विस्तार की योजना पर की चर्चापूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को रेल मंत्रालय में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र में रेलवे के महत्वपूर्ण विस्तार की आवश्यकता को लेकर चर्चा की और एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिये उनके द्वारा केंद्र सरकार से पूर्णिया और पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशनों को मॉडल रेल स्टेशन योजना के तहत विकसित करने की मांग की गयी. सांसद श्री यादव ने कहा कि पूर्णिया (बिहार) रेलवे स्टेशन उत्तर पूर्वी रेलवे (एनएफ रेलवे) के अंतर्गत आता है, जबकि पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के अधीन है. पूर्णिया प्रमंडल (कमिश्नरी) के तहत पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जैसे महत्वपूर्ण जिले आते हैं, जिनकी आबादी लगभग 2 करोड़ 55 लाख है. इस क्षेत्र में ज्यादातर लोग खेती, कुशल और अकुशल श्रमिक हैं, जो देश-विदेश में कार्यरत हैं. मक्का और मखाना आधारित उद्योगों के लिए यह क्षेत्र बेहद सक्षम है. इसलिए इस क्षेत्र में आवागमन का मार्ग सुदृढ़ करने की जरूरत है. सांसद ने बताया कि इस क्षेत्र का नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल से सीमावर्ती संबंध है, जिससे यहां रेलवे सुविधाओं की अत्यधिक आवश्यकता है. पूर्णिया और पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का भारी दबाव होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी है. इसलिए, इन दोनों स्टेशनों को मॉडल रेलवे स्टेशन योजना में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने सांसद पप्पू यादव के इन प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उन्हें आगे की कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया. उक्त जानकारी सांसद प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राजेश यादव ने दी. इन ट्रेनों के विस्तार की मांग की गयी सांसद ने सीमांचल क्षेत्र की जनता की मांगों को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाओं के विस्तार का भी आग्रह किया. इनमें पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस (15713/15714) का विस्तार जोगबनी तक, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15707/15708) का विस्तार पूर्णिया जंक्शन तक,नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस (12553/12554) का विस्तार पूर्णिया जंक्शन तक,आनंद बिहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस (12279/15280) का विस्तार पूर्णिया जंक्शन तक, सियालदह-सहरसा हाटे बजारे एक्सप्रेस (13169/13170) को प्रतिदिन पूर्णिया जंक्शन और कटिहार के रास्ते चलाने की मांग शामिल है. आनंद बिहार-नाहरलागुन अरुणाचल एक्सप्रेस (22412/22411) का मार्ग परिवर्तन कर इसे पूर्णिया जंक्शन, मधेपुरा, सहरसा, और मानसी के रास्ते चलाने का प्रस्ताव भी दिया गया है. फोटो- 11 पूर्णिया 5- बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते सांसद पप्पू यादव.
World
पूर्णिया जंक्शन व पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन बने मॉडल रेल स्टेशन : सांसद
Published: 12/09/2024, 09:49:03 pm•31 views•Seemanchal Live
पूर्णिया जंक्शन व पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन बने मॉडल रेल स्टेशन : सांसद सांसद पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात पूर्णिया और सीमांचल में रेलवे विस्तार की योजना पर की चर्चापूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को रेल मंत्रालय में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

World
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पद

World
US-ईरान शांति वार्ता पर संकट! जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, इजरायल के हमलों से बढ़ा तनाव
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


