अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथबिहार रूट के लिए जल्द सफर पूरा कराएगी जनसाधारण एक्सप्रेसहरियाणा से बिहार जा रही 50 लाख की शराब, पकड़ी गईसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथबिहार रूट के लिए जल्द सफर पूरा कराएगी जनसाधारण एक्सप्रेसहरियाणा से बिहार जा रही 50 लाख की शराब, पकड़ी गई

Article Advertisement

Business

बिहार में ऑडियो रिकॉर्डिंग ने सस्पेंड कराए 4 अफसर, शराब के नाम पर रिश्वत

बिहार में ऑडियो रिकॉर्डिंग ने सस्पेंड कराए 4 अफसर, शराब के नाम पर रिश्वत बिहार में चार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। चारों अधिकारियों की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई थी। आरोप है कि अधिकारियों ने एक शख्स को शराब के मामले में फंसाने की धमकी दी। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं। बिहार में मद्य नि

बिहार में ऑडियो रिकॉर्डिंग ने सस्पेंड कराए 4 अफसर, शराब के नाम पर रिश्वत

Article Advertisement

बिहार में ऑडियो रिकॉर्डिंग ने सस्पेंड कराए 4 अफसर, शराब के नाम पर रिश्वत बिहार में चार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। चारों अधिकारियों की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई थी। आरोप है कि अधिकारियों ने एक शख्स को शराब के मामले में फंसाने की धमकी दी। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं। बिहार में मद्य निषेध विभाग के चार अफसरों पर गाज गिरी है। भ्रष्टाचार के आरोप में चारों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी अधिकारी पूर्णिया में तैनात थे। विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को मामले के बारे में जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार महेंद्रपुर निवासी सोनू कुमार पोद्दार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ये सभी उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहे थे। ये लोग फोन पर उनके साथ गालीगलौज कर चुके थे। पीड़ित ने एक दिसंबर की रात को एक मैसेज उत्पाद आयुक्त के व्हाट्सऐप पर भेजा था। शिकायत के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग अटैच की गई थी। जिसके बाद उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। पूर्णिया के सहायक आयुक्त की जांच में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों से मामले में जवाबतलबी की गई थी। असंतोषजनक जवाब मिलने के बाद चारों को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबित किए गए अधिकारियों में इंस्पेक्टर सुमन कांत झा, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार, ASI दिनेश कुमार दास और सिपाही प्रदीप कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ रिश्वत मांगने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप हैं। निलंबन की कार्रवाई रजनीश कुमार सिंह के आदेशों पर की गई है। दोषियों को नहीं बख्शेंगे उत्पाद आयुक्त की ओर से बताया गया है कि जितनी भी शिकायतें मिली हैं, सभी की जांच की जा रही है। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका मकसद हर हाल में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना है। किसी भी सूरत में निर्दोष लोगों को नहीं फंसने दिया जाएगा। बिहार में पूर्ण रूप से शराब बेचने, पीने और व्यापार करने पर प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। इसी सप्ताह भोजपुर जिले में भी ऐसा मामला सामने आया था। एसपी राज ने धोबहां थानाध्यक्ष संजीव कुमार राम समेत तीन पुलिसवालों को सस्पेंड किया था। इन पुलिसवालों के शराब कारोबारियों से लिंक मिले थे। जिसके बाद एक्शन लिया गया था।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read