पूर्णिया तनिष्क लूटकांड: लुटेरों को पनाह देने वाले ने जब 3 लाख का इनाम जाना, तो आया ये ख्याल… पूर्णिया में तनिष्क शोरूम में लूटपाट करने वाले अपराधी बंगाल जाकर एक युवक के यहां ठहरे थे. पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया तो इसने कई राज उगले. बिहार के पूर्णिया में बीते दिनों तनिष्क शोरूम में हुए लूटकांड मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और अब इस लूट में लिप्त बदमाशों की धरपकड़ भी तेज हो गयी है. लूटकांड में गठित पुलिस की विशेष टीम ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालिया चक थाना क्षेत्र के मोजमपुर बालुग्राम का मो सानिउल शेख शामिल है. पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो इसने कई राज उगले हैं. पुलिस को इसने बताया कि किस तरह इनाम की राशि जानकर इसका भी मन CTV फुटेज खंगालकर बंगाल पहुंची पुलिस, धराया सनिउल शेख पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूटकांड में अबतक आधा दर्जन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. तनिष्क का मार्का लगा हीरे की अंगूठी समेत घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वगैरह पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने बिहार से सटे बंगाल के सीमावर्ती इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो कई सुराग हाथ लगे. जिसके बाद पुलिस सानिउल शेख तक पहुंची. जो सीसीटीवी में उन बदमाशों को रास्ता दिखा रहा था. फुटेज को ही खंगालती हुई पुलिस सानिउल शेख तक जा पहुंची. लुटेरों ने सनिउल शेख के यहां ली थी शरण तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड में चुनमुन झा नाम के एक युवक का नाम सामने आया. इस सनिउल शेख ने पुलिस को बताया कि वो करीब तीन साल पहले दिल्ली में उससे मिला था. सनिउल शेख वहां राजमिस्त्री तो चुनमुन झा वहीं सरिया लगाने का काम करता था. तब से दोनों एकदूसरे से संपर्क में थे. सनिउल शेख ने पुलिस को बताया कि चुनमुन झा व पांच अन्य युवक तीन बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे थे. चुनमुन समेत दो युवकों के हाथ में जख्म था. दोनों का इलाज कराया गया. रात में सभी उसके ही घर पर रूके और पराठा सब्जी खाए. ये युवक अपनी बाइक वहीं रख गए और बैट्री रिक्शा से कहीं चले गए थे. ईनाम की राशि जानकर पछताने लगा था सनिउल शेख सनिउल शेख ने पुलिस को बताया कि जब उसने पूर्णिया लूटकांड के दूसरे दिन समाचार पत्रों के माध्यम से यह जाना कि इन सबके ऊपर ईनाम की घोषणा कर दी गयी है और अपराधियों का पता बताने वाले को पुलिस तीन लाख रुपए देगी तो उसे बहुत पछतावा हुआ. बताया कि अगर उसे पहले से इस इनाम के बारे में पता होता तो वो इन अपराधियों को पुलिस से पकड़वा भी देता. गौरतलब है कि पूर्णिया पुलिस ने अपराधियों के ऊपर तीन लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था.
Article Advertisement
Crime
पूर्णिया तनिष्क लूटकांड: लुटेरों को पनाह देने वाले ने जब 3 लाख का इनाम जाना, तो आया ये ख्याल…
पूर्णिया तनिष्क लूटकांड: लुटेरों को पनाह देने वाले ने जब 3 लाख का इनाम जाना, तो आया ये ख्याल… पूर्णिया में तनिष्क शोरूम में लूटपाट करने वाले अपराधी बंगाल जाकर एक युवक के यहां ठहरे थे. पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया तो इसने कई राज उगले. बिहार के पूर्णिया में बीते दिनों तनिष्क शोरूम में हुए लूटकांड माम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
