रंगदारी मामले पर पप्पू यादव ने दिया जवाब, कहा- यह एक गहरी राजनीतिक साजिश पप्पू यादव ने अब इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ गहरी राजनीतिक साजिश है. उनकी बढ़ती राजनीतिक ताकत से कुछ लोग परेशान हैं, जिसकी वजह से उन पर रंगदारी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर सोमवार को रंगदारी मांगने के आरोप में FIR दर्ज किया गया. जिसे लेकर सांसद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. पप्पू यादव ने अब इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ गहरी राजनीतिक साजिश है. उनकी बढ़ती राजनीतिक ताकत से कुछ लोग परेशान हैं, जिसकी वजह से उन पर रंगदारी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. इतना ही नहीं पप्पू यादव ने अब इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच कराए. उसके बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी. साथ ही जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसे फांसी की सजा दे दी जाए. दरअसल, सोमवार को पूर्णिया के एक फर्नीचर कारोबारी ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि पप्पू यादव के करीबी अमित यादव ने उनसे धमकी देते हुए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि अगर 5 साल पूर्णिया में रहना है तो 1 करोड़ रुपये देना पड़ेगा, नहीं तो पूर्णिया छोड़कर चले जाए. रंगदारी मामले पर पप्पू यादव ने दिया जवाब साथ ही पूर्णिया सासंद ने यह भी कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही सबको बेनकाब किया जाएगा. अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए पप्पू यादव ने लिखा कि देश प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने आज पूर्णिया में घृणित षड्यंत्र रचा है. एक अधिकारी और विरोधियों के इस साज़िश को पूर्ण रूप से बेनक़ाब करेंगे. सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाय, जो दोषी हो उसे फांसी दे दें. सांसद बनते ही डॉक्टरों और नौकरशाहों को दी चेतावनी आपको बता दें कि सांसद बनते ही पप्पू यादव ने डॉक्टरों और नौकरशाहों से कहा था कि जो लोग गरीबों को सताएंगे, उन्हें पप्पू यादव का सामना करना पड़ेगा. साथ ही एक समारोह में उन्होंने साफ कहा था कि सरकारी दफ्तरों से या तो भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए या फिर परिणाम के लिए तैयार रहें. साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को चेतावनी भी दी थी कि जांच और दवा के नाम पर गरीबों से वसूली ना करें. अगर कोई भी औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Article Advertisement
Politics
रंगदारी मामले पर पप्पू यादव ने दिया जवाब, कहा- यह एक गहरी राजनीतिक साजिश
रंगदारी मामले पर पप्पू यादव ने दिया जवाब, कहा- यह एक गहरी राजनीतिक साजिश पप्पू यादव ने अब इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ गहरी राजनीतिक साजिश है. उनकी बढ़ती राजनीतिक ताकत से कुछ लोग परेशान हैं, जिसकी वजह से उन पर रंगदारी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
